{"_id":"682105759c102881c30f20bf","slug":"the-washed-courtyard-the-wet-salwar-and-towel-are-pointing-kanpur-news-c-362-1-ka11002-123641-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: धुला आंगन, गीला सलवार और तौलिया कर रहे इशारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: धुला आंगन, गीला सलवार और तौलिया कर रहे इशारा
विज्ञापन
भीतरगांव (घाटमपुर)। साढ़ के लक्ष्मणखेड़ा गांव में हुई धर्मेंद्र पासी की हत्या में करीबी का हाथ होने की संभावना है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से कई ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिनके आधार पर हत्या में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ इस पहलु पर भी जांच शुरू हो गई है। पुलिस अधिकारियों के मौका मुआयना करने पर धुला हुआ आंगन, गीला सलवार व तौलिया और एक कोने पर हत्या में इस्तेमाल हुआ लकड़ी का भारी गुटका मिला है, जिनको लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से काफी कुछ साफ हो जाएगी।
रविवार सुबह पुलिस धर्मेंद्र के घर पहुंची तो उन्हें आंगन और कमरा धुला हुआ मिला। इसके लिए सबमर्सिबल पंप और पाइप का इस्तेमाल किया गया। चारपाई पर पड़े शव और कमरे के पास बना आंगन भी गीला था। कुछ पानी कमरे के अंदर रखे बक्से और मेज के नीचे मिला। आंगन के एक छोर पर बने बाथरूम में गीला सलवार और तौलिया टंगा हुआ नजर आया। पुलिस की जांच में शक की सुई नजदीकी पर घूम गई। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। उनकी जांच में चारपाई के पास बने बाथरूम के एक कोने में लकड़ी का भारी गुटका मिला है। इस पर खून के निशान पाए गए। इसी से सिर पर वार कर हत्या किए जाने की आशंका पर टीम अपने साथ ले गई। इसी नाप के तीन लकड़ी के गुटके घर के अंदर बने बाथरूम की टाड़ में रखे मिले। चौथा गुटका बाहर मिलने से शक और गहरा गया।
घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। शव को सूंघने के बाद डॉग नैक्सन सबसे पहले आंगन में पहुंचा फिर बाथरूम में जा घुसा। इसके बाद बाहर निकलकर गलियों से होते हुए गांव के पश्चिम दिशा में आम की बगिया तक पहुंचा। फिर वापस आकर आंगन में ही घूमकर बैठ गया। इंस्पेक्टर अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि पत्नी के आरोपों के साथ ही सर्विलांस टीम की मदद लेकर कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रीना के मुताबिक एक पखवाड़े पहले आरोपी रवि घर से ट्रैक्टर मांग कर ले गया था। ट्रैक्टर एक पेड़ से टकरा गया था। रवि ने ट्रैक्टर की मरम्मत कराने की बात कही थी। उसके बाद मरम्मत के बजाए रवि धमकाने लगा था। इसकी शिकायत साढ़ चौकी इंचार्ज से की गई थी, लेकिन उन्होंने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। दो दिन पहले भी इसी बात को लेकर आरोपी रवि और मृतक धर्मेंद्र के बीच कहासुनी हुई थी। इसमें पत्नी द्वारा डायल 112 की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर समझौता कर दिया था। डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत को चौकी इंचार्ज ने गंभीरता से नहीं लिया। इसकी जांच कराई जा रही है।