फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The Warriors team defeated the Fighters and won the match by 43 runs

Kanpur News: फाइटर्स को हराकर वारियर्स टीम ने 43 रनों से जीता मैच

Sat, 28 Dec 2024 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
The Warriors team defeated the Fighters and won the match by 43 runs
बांदा। बांदा क्रिकेट लीग में शुक्रवार को वारियर्स और फाइटर टीम के बीच मैच का आयोजन हुआ। वारियर्स टीम के कप्तान ने टॉस जीता और बल्लेबाली। की। बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 43 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

बांदा वारियर्स टीम के प्रतीक यादव ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। इसी तरह हर्षित मिश्रा ने 20 रनों का योगदान दिया। फैजान अली ने चार ओवर 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और निलेंद्र ने चार ओवर मे 16 रन देकर 2 विकेट झटके। टीम ने कुल 128 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांदा फाइटर्स टीम के खिलाड़ी निर्धारित 20 ओवर में 85 रन ही बना सके। इनमें अभिषेक पाल ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। सुमित सिंह ने चार ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट झटके।
विज्ञापन

बांदा वारियर्स की टीम ने 43 रनों से मैच जीत लिया। मैन आफ द मैच प्रतीक यादव व संदीप नामदेव को दिया गया। चंद्रमौलि भारद्वाज ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया। इस दौरान राममिलन गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, कोच शिवप्रताप सिंह, रेहान खान, विजय राय, मनोज मिश्रा, संदीप नामदेव, शिवम साहू, स्कंद भारद्वाज, शाश्वत यादव, अजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed