फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The wait is over, 223 teachers will get promotion

Kanpur News: इंतजार खत्म, 223 शिक्षकों को मिलेगी पदोन्नति

Thu, 04 Jan 2024 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 04 Jan 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
The wait is over, 223 teachers will get promotion
आज से ब्लॉक संसाधन केंद्र अकबरपुर में होगी काउंसलिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर देहात। जिले में करीब सात साल से पदोन्नति का इंतजार अब जाकर खत्म हुआ है। परिषदीय विद्यालय के 223 सहायक अध्यापकों को जल्द पदोन्नति मिलेगी। इसे लेकर जिले से सूची तैयार हो गई है। गुरुवार से अकबरपुर बीआरसी में काउंसलिंग कराई जाएगी। एक सप्ताह के अंदर यह कार्यवाही पूरी कर नई तैनाती दी जाएगी।
वर्ष 2016 में जिले पदोन्नति प्रक्रिया हुई थी। इसके बाद से यह प्रक्रिया अधर में लटकी रही। परिषदीय विद्यालय के शिक्षक काफी समय से प्रमोशन की मांग कर रहे थे। इसके लिए कई बार सूची बनी लेकिन कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। अब शीतकालीन अवकाश में यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। सभी ब्लॉक से पदोन्नति की सूची तैयार की गई है। प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक अब प्रधानाध्यापक बनेंगे। इससे परिषदीय विद्यालयों में रिक्त प्रधानाध्यापक के पद भर जाएंगे। कार्यवाहक प्रधानाध्यापक का झंझट समाप्त हो जाएगा। पदोन्नति प्रक्रिया के लिए सभी ब्लॉक की अकबरपुर बीआरसी में सुबह 10 बजे से काउंसलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन

-----
शिक्षको के प्रमोशन को लेकर तैयारियां कर ली गई हैं। शासन के शेड्यूल के मुताबिक प्रक्रिया अपनाई जाएगी। अकबरपुर बीआरसी में सभी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी, पटल सहायकों की तैनाती की गई है। जिससे काउंसलिंग कराने में आसानी रहे। शीतकालीन अवकाश में ही पदोन्नति पाए शिक्षकों को पदभार ग्रहण करना होगा। - रिद्धि पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed