{"_id":"688fa59ceff1bd220d0a73a5","slug":"the-villager-said-with-folded-hands-minister-the-bottle-costs-two-hundred-rupees-etawa-news-c-216-1-etw1002-128952-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हाथ जोड़कर बोला ग्रामीण, मंत्रीजी दो सौ रुपये में चढ़ती है बोतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हाथ जोड़कर बोला ग्रामीण, मंत्रीजी दो सौ रुपये में चढ़ती है बोतल
Sun, 03 Aug 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
चकरनगर। बाढ़ प्रभावित गांव गढ़ा कसदा में शनिवार देर शाम होमगार्ड मंत्री व इटावा के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति जब बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांट रहे थे। तब एक ग्रामीण ने क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलनी शुरू कर दी। ग्रामीण रवि निषाद हाथ जोड़कर बोला कि साहब यहां अस्पताल में बोतल चढ़ाने के भी दो सौ रुपये लिए जाते हैं, जरूरतमंदों को मुफ्त इलाज नहीं मिलता है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ा कसदा में आयोजित कार्यक्रम में जब मंत्रीजी मंच से स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर व्यवस्था की बात कर नीचे उतर कर आए तभी भीड़ में से निकलकर ग्रामीण रवि निषाद उनके पास पहुंचा। रवि व ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर जरूरतमंदों से पैसा बसूला जाता है तब उन्हें इलाज मिल पाता है। अगर पैसा न दिया जाए तो किसी न किसी बहाने उन्हें सिर्फ कुछ दवाई देकर टरका दिया जाता है।
प्रभारी मंत्री को ग्रामीणों ने बताया कि पीएचसी में कोई डाॅक्टर नहीं है और फार्मासिस्ट भी समय पर नहीं आते। ऐसे में मरीजों को इधर-उधर इलाज के लिए जाना पड़ता है। पीएचसी सिर्फ वाहन स्टैंड बन कर रह गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने नाराजगी जताते हुए मौके पर मौजूद एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया को निर्देश दिए कि मामले की तुरंत जांच की जाए और लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन
इनसेट
फोटो:11 लखना के प्राचीन कालिका देवी मंदिर में पूजा करते मंत्री धर्मवीर प्रजापति।
होमगार्ड मंत्री ने कालिका देवी मंदिर में की पूजा अर्चना
बकेवर। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करने के बाद शनिवार को देर शाम लखना के ऐतिहासिक कालिका देवी मंदिर पहुंचे और मत्था टेका। उन्होंने मंदिर में मातारानी की पूजा अर्चना करने के साथ देश व प्रदेश में सुख शांति की अरदास लगाई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, शिवाकांत चौधरी, हरनाथ सिंह कुशवाहा, प्रशांत राव चौबे, चेयरमैन लखना गणेश शंकर, लखना मंडल अध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी, ममता कुशवाहा, शेखर चौहान, नितीश पुरवार मौजूद रहे। (संवाद)