{"_id":"68e03622fdc6ae54890f6419","slug":"the-village-council-is-full-of-complaints-about-bad-roads-and-dirt-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1285777-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ग्राम चौपाल में खराब सड़कों और गंदगी की शिकायतों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ग्राम चौपाल में खराब सड़कों और गंदगी की शिकायतों की भरमार
विज्ञापन
कानपुर। खंड विकास अधिकारियों के नेतृत्व में दस ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को चाैपाल लगाकर समस्याएं सुनी गईं। यहां खराब सड़कें, जल निकासी और गंदगी की सबसे ज्यादा शिकायतें आईं। ग्रामीणों ने बताया कि सफाईकर्मी तैनात है लेकिन आता नहीं। सड़कें खराब पड़ीं हैं लेकिन कोई बनवाने वाला नहीं। इसके साथ ही पेंशन, आवास, बिजली, पानी, मजदूरी भुगतान आदि की कुल 175 शिकायतें आईं जिनमें 102 का मौके पर निस्तारण किया गया।
कल्याणपुर के ग्राम गढ़ी में 13 में से 10 शिकायतें निस्तारित हुईं। इसी तरह सरसौल के सलेमपुर में 10 में सात, भीतरगांव के ग्राम सिकहुला में 19 में सात, घाटमपुर के ग्राम परास में 30 में आठ निस्तारित, पतारा के बरनांव में 55 में 31, बिधनू के घुरूआखेड़ा में 10 में नाै, चौबेपुर के अमिलिहा में पांच में चार, शिवराजपुर के बैरी में सभी आठ, बिल्हौर के ग्राम शिवदत्तापुर में 17 में 14, ककवन के उट्ठा में आठ में चार शिकायतें निस्तारित हुईं।