{"_id":"57c6ebe94f1c1b326e2cb06d","slug":"the-view-of-hallett-will-be-change-whithin-a-days-instructed-dm-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलेगा हैलेट का नजारा, डीएम ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलेगा हैलेट का नजारा, डीएम ने दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Wed, 31 Aug 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
हैलेट अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने पर बुखार से पीडि़त बेटे काे इलाज के कंधे पर ले दाैड़ा पिता (फाइल फाेटाे)
जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बुधवार को हैलट में निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाओं पर अस्पताल प्रशासन को आड़े हाथों लिया। ढाई घंटे अस्पताल में बारीकी से निरीक्षण के दौरान नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
बाल रोग इमरजेंसी में बढ़ेंगे बेड
डीएम ने दोपहर में बाल रोग चिकित्सालय इमरजेंसी पहुंचे। 10 बेड की इमरजेंसी के एक-एक बेड पर दो-तीन बच्चों का इलाज होते देख उन्होंने बीच में पांच और बेड डलवाने के निर्देश दिए। मौके पर मौजूद पनकी पावर हाउस के अधिशासी अभियंता एसएन भास्कर को इमरजेंसी, बरामदे में 20 पंखे, बैंच लगवाने, 10 स्ट्रेचर का बंदोबस्त कराने को कहा।
आज हटेगा अतिक्रमण
बाल रोग चिकित्सालय के सामने गेट के पास अवैध मकान देखते ही डीएम ने जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ.नवनीत कुमार और हैलट के एसआईसी डॉ. आरसी गुप्ता को निर्देश दिए कि वहां के अवैध कब्जेदारों को रात तक सामान हटाने की मौखिक चेतावनी दे दें। एसएसपी, एसीएम, सीओ से कहा कि 1 सितंबर को सुबह 7 बजे वे अवैध कब्जे तोड़ें। केडीए सचिव केपी सिंह को पार्क छोटा कर सड़क चौड़ी करने, बैंच डलवाने, इंटरलाकिंग टाइल्स बिछवाने के निर्देश दिए। पार्क में कटने वाले पेड़ों से दोगुने पौधे लगवाने के भी निर्देश दिए। जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर घनश्याम द्विवेदी से मिट्टी के ढेर हटवाने, सड़कें ठीक कराने को कहा। वहां सड़क की तरफ वर्षों से बंद गेट खोलने को कहा।
विज्ञापन
ओपीडी के सामने होगा सुधार
ओपीडी से इमरजेंसी की तरफ सड़क चौड़ी करने, सड़क की तरफ मेन गेट खोलने, फुटपाथ पर इंटरलाकिंग टाइल्स लगाने को कहा। वहां से मेन गेट के बाहर सड़क पर पहुंचते ही वहां फुटपाथ पर ठेले लगाए दुकानदार ठेले लेकर भागने लगे। डीएम ने एसएसपी से वहां खड़ीं कारें, बाइकें खिंचवाकर थाने ले जाने और आइंदा न लगने की हिदायत दी।
हैलट के गेट पर खुलेआम तंबाकू बिक्री
स्वरूप नगर थाने के पास स्थित हैलट गेट के बगल में फुटपाथ पर खुली दुकान में तंबाकू आदि बिकते देख एसएसपी ने सीओ को चालान करने के निर्देश दिए।
पीआरओ की नौकरी जाना तय
इमरजेंसी पहुंचे डीएम ने पीआरओ संजय से उनकी गतिविधियां पूछते समय कहा कि बीते शुक्रवार को जो पीआरओ ड्यूटी पर तैनात थे, उनकी नौकरी जाना तय है। पीआरओ का काम है कि वे मरीजों को संतुष्ट करें, उनकी दिक्कतें दूर करें, डॉक्टर-मरीजों के बीच की कड़ी बनें, पर वे कोई काम नहीं करते।
जच्चा - बच्चा अस्पताल में नहीं मिली एंबुलेंस
निरीक्षण के दौरान चौबेपुर के राजकुमार ने बताया कि जच्चा - बच्चा अस्पताल में डिलीवरी के बाद सुबह उसकी बहू अचला की छुट्टी कर दी गई, पर अस्पताल के घर जाने के लिए एंबुलेंस नहीं दी जा रही। इधर-उधर टरका रहे हैं। इस पर डीएम ने प्रिंसिपल, एसआईसी को उनका काम बताते हुए अस्पताल के 102 काउंटर पर बैठे कर्मी को हटाने के निर्देश दिए। सीएमओ को भी मोबाइल कर आड़े हाथों लेते हुए व्यवस्था सुधारने को कहा।
निरीक्षण के दौरान जूनियर डॉक्टरों ने पीटा
हैलट के वार्ड-6 के बेड-5 पर भर्ती औरैया के ओंकार सिंह के बेटे दिग्विजय ने डीएम को बताया कि वार्ड में जूनियर डॉक्टरों ने उसे दवाओं का पर्चा दिया तो उनसे ऊंची आवाज में कहा कि ये दवाएं रखी हैं। इस पर जूनियर डॉक्टरों ने उसे पीटा। बचाते समय मां को भी धक्का देकर गिरा दिया। प्रिंसिपल ने कहा कि इसका पता लगाकर कार्रवाई करेंगे।