{"_id":"67bcc2260e665a65050ff3fa","slug":"the-vicious-man-stole-the-bullet-from-the-police-station-and-ran-away-towards-ramadevi-kanpur-news-c-362-1-ka11002-119844-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: थाने से बुलेट चोरी कर रामादेवी की ओर भाग निकला शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: थाने से बुलेट चोरी कर रामादेवी की ओर भाग निकला शातिर
विज्ञापन
कानपुर। बर्रा थाना परिसर से जरौली निवासी अधिवक्ता की बुलेट चोरी कर शातिर रामादेवी की ओर भाग निकला था। अबतक की पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है। बुलेट चोरी की जांच कर रही टीम ने अभी तक थाने से रामादेवी के बीच 70 से ज्यादा कैमरे खंगाले हैं।
इनमें आरोपी बुलेट लेकर गालियों के रास्ते नौबस्ता चौराहा पहुंचता दिखा। वहां से एलिवेटेड रोड से सीधे रामादेवी की ओर जाता दिखाई दिया। विवेचक दीपक गिरी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से आरोपी की तलाश की जा रही है।
बता दें, जरौली फेस टू के वैष्णवी विहार निवासी अधिवक्ता अमर सिंह की बुलेट पिछले साल 23 दिसंबर को घर से चोरी हो गई थी। बर्रा पुलिस ने इसे 15 फरवरी को बरामद कर लिया था। बरामदगी के बाद उसे वापस पाने के लिए अमर सिंह शुक्रवार को कोर्ट का आदेश लेकर थाने पहुंचे। इसी दौरान उन्हें गाड़ी फिर से चोरी होने की जानकारी मिली। हेड कांस्टेबल जितेंद्र ठाकरे ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गिरी समेत तीन दरोगाओं की टीम मामले की जांच कर रही है।