फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The UP team is just five wickets away from victory in the Vijay Merchant Under-16 Trophy.

Kanpur News: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 में यूपी टीम जीत से महज पांच विकेट दूर

Sun, 14 Dec 2025 02:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
The UP team is just five wickets away from victory in the Vijay Merchant Under-16 Trophy.
कानपुर। विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 के तीन दिवसीय मैच में शनिवार को दूसरे दिन उत्तर प्रदेश ने चंडीगढ़ पर मजबूत शिकंजा कसते हुए जीत की ओर कदम बढ़ा दिया है। पहली पारी में चंडीगढ़ के 152 रन के जवाब में यूपी ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 386 रन बनाकर घोषित की। इससे यूपी ने 234 रन की बढ़त हासिल की। इसके बाद चंडीगढ़ की दूसरी पारी में यूपी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 17 रन पर आधी टीम को पवेलियन भेज दिया।
विज्ञापन


शिमोगा स्थित स्टेडियम में दूसरे दिन यूपी ने एक विकेट पर 60 रन से आगे खेलना शुरू किया। नाबाद बल्लेबाज अयांश शानू और आरुष गुप्ता ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए खूब शॉट लगाए। दोनों के बीच 141 रनों की अहम साझेदारी हुई जिसके दम पर यूपी ने 105.3 ओवर में आठ विकेट पर 386 रन बनाकर पारी घोषित की। यूपी की ओर से आरुष गुप्ता ने शानदार 157 रन की शतकीय पारी खेली जबकि अयांश शानू ने 80 और अनय अवस्थी ने 50 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन


चंडीगढ़ की ओर से यशजीत सिंह ने चार और युवराज भारद्वाज ने दो विकेट झटके। शुभम और ईशांत रावत ने एक-एक विकेट लिया। 234 रन की बढ़त के जवाब में उतरी चंडीगढ़ की दूसरी पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई। यूपी के गेंदबाजों के सामने चंडीगढ़ के बल्लेबाज मात्र 17 रन पर पांच विकेट गंवा बैठे। टीम से वेदांश ने चार और अंकित और आलिफ एक-एक रन बनाकर वापसी की। चिराग रावल और खुशजीत बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी की ओर से रुद्र शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए जबकि पृथ्वीराज सिंह को एक सफलता मिली। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चंडीगढ़ के यशजीत सिंह सात रन और ईशांत रावत चार रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। चंडीगढ़ की टीम अब भी यूपी से 217 रन पीछे है। ऐसे में तीसरे और अंतिम दिन यूपी का लक्ष्य चंडीगढ़ को जल्द समेटकर बड़ी जीत दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed