फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   the uncle kidnapped the niece in unnao, police recovered the girl, the accused was sent to jail

Unnao News: मामा ने रची थी भांजी के अपहरण की साजिश, पारिवारिक विवाद के चलते रखता था खुन्नस, जानें पूरा मामला

Tue, 02 Aug 2022 05:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 02 Aug 2022 05:35 PM IST
सार

अचलगंज थाना क्षेत्र में एक माह पूर्व जलेबी खिलाने के बहाने छह वर्षीय बच्ची का अपहरण हो गया था। मामले में पुलिस ने रिश्ते के मामा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आपसी खुन्नस में आरोपी ने अपहरण की साजिश रची थी। 

विज्ञापन
the uncle kidnapped the niece in unnao, police recovered the girl, the accused was sent to jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र में एक महीने पहले स्कूल से घर जाते समय छह साल की बच्ची के अपहरण की घटना में पुलिस ने बच्ची को खोज लिया है। वहीं, आरोपी रिश्ते के मामा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बता दें कि अचलगंज कस्बा निवासी भगवानदीन की छह साल की बेटी शिवांशी कस्बे के कन्या विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा है। तीन जुलाई को सुबह स्कूल गई थी, लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंची। 

विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने तलाश की, तो पता चला कि सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के बिलारीगोझा निवासी रिश्ते का साला विनोद बच्ची को जलेबी खिलाने के बहाने अपहरण करके ले गया है। पिता ने बेटी देने की बात कही, लेकिन वह नहीं माना। इस पर नौ जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। एक अगस्त को पुलिस ने आरोपी को बच्ची सहित अचलगंज थाना क्षेत्र के कोरारी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

साथ ही, बच्ची को परिजनों को सौंपा और आरोपी को जेल भेजा है। आरोपी के एक साथी रवि की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों का आपसी विवाद था। बच्ची, मामा को पहचानती थी इसलिए उसने इसका सहारा लिया। बच्ची को सकुशल परिजनों को सौंपा गया और आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उसके दूसरे साथी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed