फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The transporter was brutally beaten up in Kanpur, then the video went viral, the case was registered on the orders of the commissioner

Kanpur News: ट्रांसपोर्टर को बेरहमी से पीटा, फिर किया वीडियो वायरल, कमिश्नर के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

Mon, 18 Jul 2022 08:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 18 Jul 2022 08:39 PM IST
सार

कानपुर में कार में बैठाकर युवक को दबंगों के द्वारा पीटे जाने को वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस मामले में हनुमंत विहार पुलिस ने कमिश्नर के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
The transporter was brutally beaten up in Kanpur, then the video went viral, the case was registered on the orders of the commissioner
युवक को पीटते आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के उस्मानपुर इलाके में दबंगों ने अपनी स्कार्पियों कार में ट्रांसपोर्टर को जबरन बैठा लिया और पिस्टल लगा कर उसे बेरहमी से पीटा। यहीं नहीं दबंगों ने इसका पूरा वीडियो बनाया और लोगों के बीच अपनी दहशत बनाने के लिए उसे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल कर दिया। मामला आलाधिकारियों तक पहुंचा तो कमिश्नर ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। हनुमंत विहार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश करनी शुरू कर दी। 

विज्ञापन

उस्मानपुर हनुमंत विहार निवासी आशीष बाजपेई ट्रांसपोर्टर है। आशीष के मुताबिक गल्लामंडी निवासी हर्ष द्विवेदी दो माह पूर्व किसी मामले में जेल से छूट कर बाहर आया है। तब से वह फोन कर धमकी दे रहा है कि तुमने मेरी मुखबिरी की है, अब अंजाम भुगतोगे। 17 जुलाई को बख्तौरीपुरवा निवासी शैलेश तिवारी उर्फ पंडित, गोपाल नगर यशोदा नगर निवासी सोनू तिवारी व एक अन्य साथी अपनी स्कार्पियो गाड़ी से घर के नीचे आए और बोले की हर्ष तुम्हारा आगे इंतजार कर रहा है, उसे कुछ बात करनी है। 

विज्ञापन

आशीष ने बैठने से इंकार किया, तो दबंगों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया और आगे जाकर शैलेश ने उसके ऊपर पिस्टल तान दी। इसके बाद उसे पिस्टल की बट, लात-घूसों व जूते से बुरी तरह से पीटा। वहीं, शैलेश का एक साथी घटना क्रम का पूरा वीडियो बना रहा था। थोड़ी दूर ले जाकर शैलेश ने चलती गाड़ी से आशीष को फेंक दिया। 

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आम लोगों के बीच दहशत बनाने के लिए शैलेश ने इस वीडियो का सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थानाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा ने बताया कि आशीष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दबिश दी गई थी मगर आरोपी घर से फरार है। जांच में सामने आया है कि शैलेश दबंग प्रवत्ति का व्यक्ति है। जोकि अवैध पिस्टल लगाकर इलाके में घूम-धूमकर लोगों पर रौब झाड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed