फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The transformer that came from the workshop was not kept at night, the power was cut off even on the ninth day

Kanpur News: रात में नहीं रखा वर्कशॉप से आया ट्रांसफार्मर, नौवे दिन भी गुल रही बिजली

Mon, 21 Jul 2025 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 21 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The transformer that came from the workshop was not kept at night, the power was cut off even on the ninth day
कानपुर देहात। तिगाईं में वर्कशॉप से आया ट्रांसफार्मर शनिवार रात नहीं रखा गया। रविवार सुबह ट्रांसफार्मर बदला गया। पूरे दिन ट्रांसफार्मर का तेल गर्म होता रहा और 50 घरों की बिजली नौवे दिन भी गुल रही। देर शाम 7 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

रूरा उपकेंद्र से तिगाईं में बिजली आपूर्ति होती है। यहां निजी आईटीआई के सामने 63 केवी ट्रांसफार्मर लगा है। इससे 50 घरों में कनेक्शन हैं। बीती शनिवार सुबह ट्रांसफार्मर फुंक गया था। उपकेंद्र में इसकी सूचना दी गई। मगर सुनवाई नहीं हुई। गांव निवासी अजीत कुमार राठौर ने 1912 हेल्पलाइन पर 17 जुलाई को सुबह शिकायत की। तीन दिन और बीत गए तो शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की।
विज्ञापन

इधर रात में जैनपुर वर्कशॉप से ट्रांसफार्मर भेजा गया। मगर बिजली कर्मियों ने लगवाया नहीं। रविवार सुबह 11 बजे ट्रांसफार्मर बदला गया। पूरे दिन ट्रांसफार्मर का तेल गर्म होता रहा। इधर घरों की बिजली नौवे दिन भी गुल रही। एसडीओ रूरा ब्रजेंद्र कुमार ने बताया कि तीन घंटे ट्रांसफार्मर का तेल गर्म होना जरूरी है। लाइन स्टाफ दूसरी जगह व्यस्त था। शाम को घरों की बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed