{"_id":"6afa1396fb726d89170ce8af","slug":"the-terrified-elderly-couple-locked-themselves-in-a-room-kanpur-news-c-362-1-ka11011-160907-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दहशतजदा बुजुर्ग दंपती ने खुद को कमरे में कैद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दहशतजदा बुजुर्ग दंपती ने खुद को कमरे में कैद किया
विज्ञापन
कानपुर। नजीराबाद के नेहरूनगर में बुजुर्ग दंपती ने रिश्तेदारों से प्रताड़ित होकर खुद को कमरे में कैद कर लिया। आरोप है कि रिश्तेदारों ने लात मारकर दरवाजा क्षतिग्रस्त कर दिया। बेटी की शिकायत पर नजीराबाद पुलिस ने दो रिश्तेदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
बेटी रिचा गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में दिल्ली में रहती हैं। नेहरूनगर में उनकी मां विमला और हृदय रोग से पीड़ित पिता धीरेंद्रनाथ रहते हैं। आरोप है कि घर के बगल वाले कमरे में उनके रिश्तेदार विकास गुप्ता (केंद्रीय सेवा में कार्यरत), उनकी पत्नी और पुत्र श्रेयांक रहते हैं। तीनों लंबे समय से उनके माता-पिता को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।
10 नवंबर की शाम विकास और श्रेयांक ने शराब के नशे में माता-पिता से गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण माता-पिता ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। सहमे बुजुर्ग दंपती को दहशत के चलते लघुशंका तक कमरे में करनी पड़ी। उन्होंने रिश्तेदारों पर संपत्ति पर कब्जा करने के इरादे से उनके माता-पिता की हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी पवन कुमार के अनुसार विकास और श्रेयांक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।