{"_id":"67f2c3a2e78484390505cfd9","slug":"the-temperature-of-night-also-increased-along-with-the-day-it-will-cross-40-this-week-etawa-news-c-216-1-etw1002-123645-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दिन के साथ रात का भी बढ़ा तापमान, इस हफ्ते होगा 40 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दिन के साथ रात का भी बढ़ा तापमान, इस हफ्ते होगा 40 के पार
विज्ञापन
इटावा। अब दिन के साथ रात के भी तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने चेताया है कि इस सप्ताह तापमान 40 डिग्री के पार होगा। साथ ही न्यूनतम भी 23 डिग्री तक पहुंच सकता है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अप्रैल का दूसरा सप्ताह काफी गर्म होने वाला है। सोमवार से ही मौसम में परिवर्तन देखने को मिलने लगेगा। अभी तक जहां एक ओर जिले का तापमान 37 और 38 डिग्री के आसपास घूम रहा था। वहीं, रविवार को जिले का तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। यहीं नहीं सोमवार से इसमें और भी इजाफा देखने को मिलेगा।
रविवार को जिले के न्यूनतम तापमान में शनिवार की तुलना में 1.5 डिग्री की वृद्धि हुई। तापमान 19.8 डिग्री दर्ज किया गया। इससे रात में गर्माहट बढ़ी है। रविवार को दिन में तेज धूप के साथ गर्म हवा का असर रहा। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी और गर्म हवाएं चलेंगी। हालांकि इस सप्ताह के अंत में हल्के बादल छाने से तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अप्रैल के प्रथम सप्ताह का तापमान
दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
6 अप्रैल 39 19.8
5 अप्रैल 38 18
4 अप्रैल 37 18
3 अप्रैल 38 18
2 अप्रैल 37 18
1 अप्रैल 36 17
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अगले एक सप्ताह का अनुमानित तापमान
दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
7 अप्रैल 40 22
8 अप्रैल 41 24
9 अप्रैल 41 23
10 अप्रैल 41 22
11 अप्रैल 39 (हल्के बादल रहने की संभावना) 22
12 अप्रैल 37 (हल्के बादल रहने की संभावना) 21
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --