{"_id":"68263c65d5780bf7440ce133","slug":"the-teenager-committed-suicide-by-hanging-herself-with-a-handkerchief-etawa-news-c-216-1-etw1005-125272-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: किशोरी ने गमछे से फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: किशोरी ने गमछे से फंदा लगाकर दे दी जान
विज्ञापन
बकेवर। ग्राम मानपुरा में किशोरी ने बुधवार देर रात घर के कमरे में गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। गुरुवार सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो चीख-पुकार मच गई। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी।
बकेवर थाना क्षेत्र की लखना चौकी क्षेत्र के ग्राम मानपुरा निवासी अनिल कठेरिया ने बताया कि गांव में रासलीला का कार्यक्रम चल रहा था। परिवार के सभी लोग वहीं गए हुए थे। रासलीला देखने गए थे। इसमें उनकी 16 वर्षीया पुत्री लक्ष्मी भी गई थी। परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी करीब 11 बजे अकेले घर वापस आ गई। इसी के बाद उसने घर के कमरे में गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजन जब रासलीला देखकर आए तो अन्य कमरे में जाकर सो गए। सुबह लक्ष्मी जब कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों को शक हुआ। कमरे में जाकर देखा तो उनकी चीख निकल गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रभारी बकेवर भूपेंद्र सिंह राठी, लखना चौकी इंचार्ज हाकिम सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
बाद में पुलिस ने फॉरेंसिंक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र करवाए। सीओ भरथना अतुल प्रधान ने मौके पर पहुंचकर परिजनों समेत पुलिस टीम से बात की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी बकेवर भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।