{"_id":"6a9b29d2caea9ff044073165","slug":"the-technical-education-service-examination-will-be-held-at-21-centers-tomorrow-kanpur-news-c-362-1-bnd1017-155762-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कल 21 केंद्रों पर होगी प्रावधिक शिक्षा सेवा परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कल 21 केंद्रों पर होगी प्रावधिक शिक्षा सेवा परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। यूपी प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2025 में नकल और किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। छह सितंबर को जिले के 21 केंद्रों पर 8883 अभ्यर्भी परीक्षा देंगे। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में प्रवेश से लेकर प्रश्नपत्र खोलने और ओएमआर सील करने तक की प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी।
प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच के अलावा बायोमीट्रिक और आइरिस स्कैनिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिलेगा। प्रश्नपत्रों के गोपनीय ट्रंक को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले खोला जाएगा। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और दो कक्ष निरीक्षक मौजूद रहेंगे। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। कस्तूरबा गर्ल्स इंटर कॉलेज बेनाझाबर, डीएवी इंटर कॉलेज, जीएनके इंटर कॉलेज, एबी विद्यालय इंटर कॉलेज, एलपी इंटर कॉलेज, एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज, कानपुर कन्या महाविद्यालय, क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज समेत 21 केंद्रों पर परीक्षा होगी।