फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The system did not improve, prescriptions were made by hand instead of computers

Kanpur News: नहीं सुधरी व्यवस्था, कंप्यूटर के बजाय हाथ से बनते रहे पर्चे

Wed, 07 May 2025 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The system did not improve, prescriptions were made by hand instead of computers
सैफई। उप्र आयुर्विज्ञान विवि में सर्वर फेल होने की समस्या ने मरीजों और तीमारदारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार को सर्वर फेल होने के बाद मंगलवार को भी हालात जस के तस रहे। ओपीडी, पुरानी ओपीडी और इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर में पर्चा बनवाने, बिलिंग कराने और केस फाइल तैयार करने के लिए मरीज इधर-उधर भटकते रहे। यह सभी कार्य विवि प्रशासन ने बाद में ऑफलाइन शुरू कराए जहां पर मरीजों ओर तीमारदारों की लंबी लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


मंगलवार को सर्वर फेल होने के चलते ट्राॅमा सेंटर के बिलिंग काउंटर पर सुबह से ही लंबी कतारें लग गई। फर्रुखाबाद निवासी विष्णु ने बताया कि उनके नाना रामदास की तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने जांच लिखी थी, लेकिन वह दो घंटे से अधिक समय तक लाइन में खड़े रहे, फिर भी रसीद नहीं कट सकी।
विज्ञापन

इसी तरह पृथ्वीपुर निवासी बृजेश कुमार ने बताया कि उनकी रिश्तेदार कुंवर देवी ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी जांच की रसीद नहीं कट पाई। इसी प्रकार से सर्वर फेल होने के चलते आयुष्मान काउंटर, ओपीडी और पुरानी ओपीडी में भी पर्चा और बिलिंग काउंटरों पर लंबी लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी के बीच लाइन में लगे कुछ मरीजों की तबीयत भी बिगड़ गई। हाथ से रसीद बनाने में काफी समय लगने से कई मरीजों की रसीदें नहीं कट सकीं। मरीजों और उनके तीमारदारों का कहना है कि पिछले कई दिनों से सर्वर ठप है, लेकिन इसके बाद भी विवि प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।




विवि में सर्वर फेल होने की समस्या को देखते हुए ऑफलाइन रसीद काटने व अन्य कार्य करने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही संबंधित फर्म को जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने को कहा गया है।

एसपी सिंह, चिकित्सा अधीक्षक सैफई विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed