फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The sword of dismissal is hanging on the inspector who made money and jewelery disappear from the warehouse of the police station

Kanpur News: थाने के मालखाने से रुपये, जेवर गायब करने वाले दरोगा पर लटक रही बर्खास्तगी की तलवार

Wed, 26 Feb 2025 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
The sword of dismissal is hanging on the inspector who made money and jewelery disappear from the warehouse of the police station
कानपुर। गोविंदनगर थाने के मालखाने से 41 लाख रुपये से अधिक की नकदी, जेवर व कई केसों से जुड़े दस्तावेज गायब करने के आरोप में फंसे तत्कालीन हेड मोहर्रिर दिनेश चंद्र तिवारी पर बर्खास्तगी की तलवार लटकने लगी है। डीसीपी क्राइम की प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर जेसीपी मुख्यालय ने वर्तमान में लखनऊ में तैनात तिवारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए लखनऊ पुलिस कमिश्नर को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन



22 अक्तूबर 2020 से 17 अक्तूबर 2024 तक दिनेश चंद्र तिवारी गोविंदनगर थाने में बतौर हेड मोहर्रिर के पद पर तैनात रहा था। वर्तमान में वह लखनऊ के चौक थाने में दरोगा के पद पर तैनात है। उसके तबादले के बाद मोहर्रिर अजय कुमार को चार्ज दिया गया था। अजय ने चार्ज संभालने के बाद जब मालखाने में दाखिल माल का मिलान शुरू किया तो 21 मुकदमों से जुड़ी 41.30 लाख रुपये कीमत के जेवर, नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब मिले।
विज्ञापन


कई बार बुलाने पर तिवारी कानपुर आया लेकिन गायब सामान की जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद से वह बुलाने पर भी नहीं आ रहा था। मामला संज्ञान में आने के बाद थानाप्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने उच्चाधिकारियों को सूचना देने के साथ ही तत्कालीन हेड मोहर्रिर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सीपी ने मामले की प्रारंभिक जांच डीसीपी क्राइम/साउथ आशीष श्रीवास्तव को दी थी। डीसीपी की प्राथमिक जांच में तत्कालीन हेड मोहर्रिर दोषी पाए गए। अब ज्वाइंट सीपी विपिन मिश्रा ने पुलिस कमिश्नर लखनऊ को विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।


कार्रवाई से पहले नोटिस भेज बयान के लिए बुलाया गया
तिवारी को नोटिस भेजकर बयान के लिए बुलाया गया है। बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार दिनेश के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं। अगर नोटिस के बाद भी बयान देने नहीं पहुंचा तो उसी को आधार बनाकर बर्खास्तगी की कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed