फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The street light system of municipal bodies is in bad shape

Kanpur News: नगर निकायों की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बदहाल

Fri, 17 Oct 2025 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 17 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
The street light system of municipal bodies is in bad shape
कानपुर देहात। दीपों का पर्व दिवाली नजदीक है, लेकिन नगर निकायों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बदहाल है। रनियां, सिकंदरा, मूसानगर कस्बा समेत अन्य निकायों में खंभों पर लगी लाइटें व हाईमास्ट लाइटें खराब हैं। कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें अब तक लगी ही नहीं हैं। खासकर सीमा विस्तार वाले नये वार्डों में अंधकार है, यहां शाम होते ही लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

गुरुवार शाम को नगर निकायों में लगी लाइटों की व्यवस्था जांचने को लेकर पड़ताल की गई तो कई निकायों में 100 से अधिक लाइटें खराब मिलीं। लोगों ने बताया कि काफी दिनों से समस्या है। कई बार जिम्मेदारों को बताया गया, लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। अब जिम्मेदार दिवाली से पहले लाइटें ठीक कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

............
केस-1
रनियां नगर के केशव नगर वार्ड में करीब लगी 50 लाइट कई महीनों से नहीं जल रही हैं। वहीं शिवाजी नगर, किशरवल गांव में लगी लाइटें बंद पड़ीं हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें रात में अंधेरा होने के कारण परेशानी होती है। लोगों को सुरक्षा को लेकर भी खतरा रहता है। ईओ मनीष राय ने बताया कि लगातार स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की जा रही है। दिवाली से पहले रनियां की सभी लाइटें ठीक कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

............
केस-2
मूसानगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात मुर्तजानगर में मुगल रोड से बिबियापुर बंगालन तक बिजली के खंभों पर करीब 50 लाइटें लगवाई गईं थी। जिससे लोगों को रात के अंधेरे में आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, मगर इन दिनों अधिकांश लाइटें बंद पड़ी हैं। इससे गलियों में अंधेरा रहता है लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ती है। अधिशासी अधिकारी नरेश सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रीशियन को बुलाया गया है, जल्द लाइटें ठीक कराई जाएंगी।

.............
केस-3
सिकंदरा कस्बा में बिरहाना चौराहा के नेशनल हाइवे के ओवर ब्रिज से कस्बा के पटेल चौक तक नगर पंचायत के द्वारा 68 स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई थीं। इनमें से कई स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। किसी की लाइट खराब हो गई तो किसी का बिजली कनेक्शन गड़बड़ बताया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल ने बताया कि जिन खंभों पर लगी लाइटें नहीं जल रही हैं, उन्हें शुक्रवार को ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed