फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The strategy for the protest will be decided by holding a meeting with supporters at Hindi Bhavan

Kanpur News: हिंदी भवन में समर्थकों संग बैठक कर तय होगी धरने की रणनीति

Sun, 27 Jul 2025 01:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 27 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
The strategy for the protest will be decided by holding a meeting with supporters at Hindi Bhavan
कानपुर देहात। कार्यकर्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में मिले आश्वासन के बाद कार्रवाई न होने पर राज्यमंत्री अब समर्थकों के साथ हिंदी भवन में रविवार को बैठक करेंगी। इसमें आगे की रणनीति तय कर धरना दिए जाने की तिथि तय की जाएगी।
विज्ञापन

राज्यमंत्री के पति पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने बताया कि एसपी ने धरना दिए जाने के दौरान आश्वासन दिया था कि 24 घंटे में मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया था। आश्वासन का समय बीत गया है। फिर भी किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे राज्यमंत्री के समर्थकों में नाराजगी है। बताया कि उनका अनिल शुक्ल वारसी-प्रतिभा शुक्ला कुटुंब परिवार है। इससे जुड़े समर्थकों ने बैठक कर आगे का निर्णय लिए जाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

रविवार को हिंदी भवन अकबरपुर में दोपहर तीन बजे बैठक करने का निर्णय लिया गया है। इसमें राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला व वह स्वयं शामिल होगें। इसके साथ ही इसमें प्रमुख लोग शामिल भी होंगे। बैठक में ही धरने की तिथि तय की जाएगी। बताया कि बैठक के बाद जिलाधिकारी को धरने की अनुमति के लिए एक पत्र भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी शासन को है। अफसर अपने मन की कर रहे हैं, हम अपने मन की करेंगे। बैठक में जो तय होगा वह उस फैसले को लेकर आगे की रणनीति बनाएंगे। अधिकारियों ने झूठ बोला है, अब मांफी मांगनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
एएसपी ने बदलापुर पहुंच ग्रामीणों से लिए बयान
कानपुर देहात। बदलापुर निवासी बाबूराम ने गांव के अबरार, युसुफ, यासिर, असलम व शिवा पांडेय के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के समर्थकों पर थाना प्रभारी अकबरपुर द्वारा बिना जांच किए फर्जी मुकदमा लिखे जाने का आरोप लगा धरना दिया था। करीब छह घंटे तक चले धरने के बाद एसपी अरविंद मिश्र ने पूरे मामले की जांच एएसपी राजेश पांडेय को साैंपी थी। इस मामले में शनिवार को एएसपी जांच के लिए बदलापुर पहुंचे। वहां पर उन्होंने ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। कई लोगों के बयान भी लिए। एएसपी ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट को लेकर जांच की जा रही है। कुछ लोगों के बयान लिए गए हैं। शीघ्र ही जांच पूरी कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। (संवाद)

...............
इस तरह बढ़ा विवाद
पुलिस लाइन के पास बदलापुर में राज्यमंत्री की निधि सड़क का निर्माण हो रहा है। इस पर गलत तरह से कराए जाने का आरोप लगा काम रुकवा दिया गया था। इस मामले में काम करा रहे ठेकेदार ने 22 जुलाई को वार्ड के सभासद शमशाद के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद 24 जुलाई को गांव के बाबूराम ने राज्यमंत्री के समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई दी। राज्यमंत्री ने थाना प्रभारी पर मनमानी का आरोप लगा धरने पर बैठी तो राजनीति गरमा गई। भाजपा नेताओं की अंतर्कलह भी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed