फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The stove did not burn in the house after the death of student Nikhit in Auraiya

Auraiya News: निखित की मौत के बाद से घर में नहीं जला चूल्हा, गांव में पसरा है सन्नाटा, जानें क्या है स्थिति

Wed, 28 Sep 2022 09:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 28 Sep 2022 09:39 PM IST
सार

औरैया जिले में शिक्षक की पिटाई से घायल हुए कक्षा दस के छात्र की सोमवार सुबह सैफई में मौत हो गईथी। एसपी ने मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की हैं। वहीं, इस हादसे के बाद गांव में सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई है।

विज्ञापन
The stove did not burn in the house after the death of student Nikhit in Auraiya
औरैया में छात्र की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में छात्र निखित की मौत के बाद से घर में चूल्हा नहीं जला। गांव की गलियों में भी सन्नाटा पसरा है। सुनाई जो दे रही है वह सिर्फ पुलिस कर्मियों की बूटों की आवाज, जो गांव में निरंतर गश्त कर अराजकतत्वों में पर भी नजर रखे हैं। बैशौली गांव निवासी राजू दोहरे के बेटे निखित की शिक्षक अश्वनी सिंह की पिटाई से तबियत खराब हो गई थी।

विज्ञापन

परिजनों ने उसको सैफई में भर्ती कराया था, जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। शाम को इटावा से पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव आए। यहां पर भीम आर्मी के कार्यकर्ता ने परिजनों के साथ मिलकर एंबुलेंस से शव को उतारा और श्री आदर्श इंटर कॉलेज के बाहर हंगामा कर आरोपी पर कार्रवाई व मुआवजा की मांग की थी।

विज्ञापन

तभी भीड़ में शामिल कुछ अराजकतत्वों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव करने के बाद पुलिस की चीता बाइक में तोड़फोड़ की और जीप को आग के हवाले कर दिया था। तब परिजन बेटे का शव बाइक पर लेकर घर आए थे। उसके बाद से गांव में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों का जमावड़ा है। अधिकारी परिजनों को कार्रवाई का अश्वासन दे रहे है। वहीं, घटना के तीन दिन बीतने के बाद भी निखित के घर का चूल्हा नहीं जला है।

गांव के लोग भी दहशत में है। निखित के पिता व मां रेखा की मांग है कि जब तक आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं होती है, तब तक खाना तो दूर की बात है, पानी भी गले से नीचे नहीं उतरेगा। पुलिस की सख्ती से लोग घर से बाहर निकलने में कतरा रहे है। ग्रामीणों में चर्चा है कि अगर वह बिना वजह घर से बाहर निकले, तो कहीं पुलिस उनको भी न पकड़कर कार्रवाई कर दें।

विज्ञापन

थाने से भगाने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग
छात्र के पिता राजू का कहना है कि जब वह अछल्दा थाने में मामले की तहरीर देने गए थे, तो थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तहरीर लेने से मना कर दिया था। साथ ही गाली देकर अछल्दा थाने से भगा दिया था। परिजनों की मांग है कि  जो भी दरोगा व पुलिस कर्मियों ने ऐसा किया उन पर आला अधिकारी कार्रवाई करें।

जिले की चारों सीमा पर पुलिस बल तैनात
डीएम पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि सुरक्षा के तरह जिले की चारों सीमा इटावा, कन्नौज, कानपुर देहात व जालौन सीमा में पुलिस कर्मी तैनात किए गए है। सभी वाहनों की चेकिंग के बाद ही उनको जिले में प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है। साथ ही रेलवे स्टेशनों में भी पुलिस कर्मी तैनात है। पुलिस आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed