फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The story of the student being kidnapped turned out to be false the student was seen leaving the house alone

Kanpur: छात्रा के अगवा होने की कहनी निकली झूठी, घर से अकेली जाती दिखी छात्रा, दुकानदारों ने की ये पुष्टि

Wed, 22 Jan 2025 02:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 22 Jan 2025 02:10 PM IST
सार

Kanpur News: पुलिस की प्राथमिक जांच में छात्रा द्वारा लगाए गए आरोप झूठे पाए गए हैं। छात्रा ने झूठ क्यों बोला, इसकी जांच की जा रही है।बिठूर पुलिस ने मुस्कान का मेडिकल करवाने के साथ ही उसके बयान दर्ज किए। बयानों में उसने पूर्व में बताए गए आरोपों को ही दोहराया है।

विज्ञापन
The story of the student being kidnapped turned out to be false the student was seen leaving the house alone
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बिठूर के गोरहा नई बस्ती निवासी छठवीं की छात्रा के अपहरण की कहानी फर्जी निकली। वह घर से स्कूल जाने के बजाए शिवराजपुर पहुंच गई। उसने खुद ही एक दुकान से कपड़े खरीदे। खरीदारी करते सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई और दुकानदारों ने भी इस बात की तस्दीक की। पुलिस अब छात्रा से पूछताछ कारणों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन

छात्रा ने सोमवार को खुद के अपहरण की कहानी परिजनों के जरिये पुलिस को सुनाई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले में देर रात अज्ञात स्कूटी सवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो पता चला कि छात्रा स्कूल न जाकर अकेले ही पैदल जाती दिखी। इसके बाद पुलिस की टीम शिवराजपुर पहुंची।

विज्ञापन

प्राथमिक जांच में आरोप झूठे पाए गए हैं
जांच में पता चला कि छात्रा सुबह करीब 10:30 बजे शिवराजपुर बाजार स्कूल ड्रेस में पहुंची थी। उसने जमीन पर कपड़े बेचने वाले नूर आलम की दुकान से पांच सौ रुपये में जींस और टॉप खरीदा। फिर टीम ने नूर आलम के अलावा पास में ही कपड़ों की दुकान चलाने वाले नूर आलम के भाई इमरान और कॉस्मेटिक दुकानदार आशु के बयान भी दर्ज किए। डीसीपी पश्चिम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में छात्रा द्वारा लगाए गए आरोप झूठे पाए गए हैं। छात्रा ने झूठ क्यों बोला, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

मेडिकल हुआ, दर्ज किए बयान
बिठूर पुलिस ने मंगलवार को मुस्कान का मेडिकल करवाने के साथ ही उसके बयान दर्ज किए। बयानों में उसने पूर्व में बताए गए आरोपों को ही दोहराया है। पुलिस का मानना है कि अगर स्कूटी सवार महिला ने उसे नशीला इंजेक्शन लगाया तो वह 40 किमी तक कैसे पहुंच गई। अब तक की जांच में छात्रा द्वारा लगाए गए आरोप झूठे पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed