फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The story of stabbing in an attempted kidnapping turned out to be false

Kanpur News: झूठी निकली अपहरण के प्रयास में चाकू मारने की कहानी

Wed, 09 Apr 2025 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
The story of stabbing in an attempted kidnapping turned out to be false
कानपुर। बिठूर थानाक्षेत्र के शिवा विहार में रहने वाले हाईस्कूल के छात्र ने अपने अपहरण और खुद पर चाकू से हमले की जो कहानी परिजनों और पुलिसकर्मियों को सुनाई थी वह झूठी निकली।
विज्ञापन

छात्र ने कहा कि उसने मां के डर से चाकू मारने की मनगढ़ंत कहानी सुनाई थी। छात्र ने मेडिकल कराने से भी इंकार कर दिया। मां-बेटों ने पुलिस को लिखकर दिया है कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। कहा कि उसे शक था वैन वाले उसका अपहरण करना चाहते थे। बता दें, सोमवार को छात्र की मां ने मंधना चौकी में घटना की तहरीर दी थी। मां के मुताबिक बेटा घर से करीब एक किलोमीटर दूर रामगंगा हाउसिंग सोसायटी में कोचिंग पढ़ने जाता है।
विज्ञापन

शाम करीब सवा सात बजे वह जीटी रोड हाईवे से पैदल घर लौट रहा था। तभी अचानक पीछे से सफेद वैन कार आई। वैन सवार लोगों ने चाकू के दम पर बेटे को कार के घसीटने का प्रयास किया। धक्का-मुक्की में छात्र की हथेली में चाकू से खरोंच आ गई। शोर मचाने पर और पीछे से आ रहे वाहनों को देखकर बदमाश मंधना की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed