फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The stolen bullet recovered on February 15 now missing from Barra police station police searching for culprit

Kanpur: 15 फरवरी को बरामद हुई चोरी गई बुलेट…अब बर्रा थाने से गायब, CCTV की मदद से शातिर की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 23 Feb 2025 06:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 23 Feb 2025 06:18 AM IST
सार

Kanpur News: एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने बताया कि बुलेट की बरामदगी के लिए एक टीम गठित की गई है। सीसीटीवी समेत अन्य माध्यमों से चोरी की बुलेट बरामद करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
The stolen bullet recovered on February 15 now missing from Barra police station police searching for culprit
बर्रा थाने में इसी जगह खड़़े होते हैं जब्त वाहन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जरौली निवासी एक अधिवक्ता की चोरी हुई बाइक बरामद होने के बाद बर्रा थाने के अंदर से ही फिर चोरी हो गई। कोर्ट से आदेश लेकर अधिवक्ता जब बुलेट रिलीज कराने पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने अब थाने के हेड कांस्टेबल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

जरौली फेस टू के वैष्णवी विहार निवासी अधिवक्ता अमर सिंह की बुलेट बाइक पिछले साल 23 दिसंबर को चोरी हो गई थी। मामले में उन्होंने बर्रा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बर्रा पुलिस ने बीती 15 फरवरी को चोरी की बुलेट बरामद कर ली थी। जानकारी के बाद अमर सिंह शुक्रवार को कोर्ट का आदेश लेकर थाने पहुंचे, तो बुलेट थाने से गायब थी।
विज्ञापन

सीसीटीवी की मदद से तलाश में जुटी पुलिस
हेड कांस्टेबल जीतेंद्र ठाकरे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने बताया कि बुलेट की बरामदगी के लिए एक टीम गठित की गई है। सीसीटीवी समेत अन्य माध्यमों से चोरी की बुलेट बरामद करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed