फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The staff agitating five associate banks of SBI

स्टेट सेक्टर बैंकों में चार जून को हड़ताल

Fri, 29 May 2015 12:59 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Fri, 29 May 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
The staff agitating five associate banks of SBI
स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद और स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर के कर्मचारी चार जून को हड़ताल पर रहेंगे। यह घोषणा गुरुवार को यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारियों ने नवीन मार्केट स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला शाखा पर आयोजित एक सभा में की। यूनियन के मंत्री सुधीर सोनकर ने कहा कि आठ प्रमुख मांगों पर कोई कार्रवाई न होने के चलते यह हड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

सुधीर सोनकर ने कहा कि स्टेट बैंक के सहयोगी बैंकों को एसबीआई से मुक्त कराने, ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधित्व अधिकारों को बहाल करने, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर में ट्रेड यूनियन पर हमले बंद करने, अनुकंपना के आधार पर सरकारी नियमों से भर्तियां करने, होम लोन की सीमा बढ़ाने, अधीनस्थ कर्मचारियों एवं अंशकालिक कर्मचारियों की भर्ती करने, स्टेट बैंक की पदोन्नति नीति न थोपने एवं कर्मचारियों के ओवर ड्राफ्ट की सीमा बढ़ाने संबंधी मांगें प्रमुख हैं। यह भी कहा कि अगर इस एक दिवसीय हड़ताल से बात नहीं बनती है तो 24 जून को सभी बैंकों में हड़ताल आयोजित की जाएगी। सभा में रजनीश गुप्ता, अशोक शुक्ला, संजय त्रिवेदी, बीके मिश्रा, एससी जोशी, राकेश तिवारी, अनुराग शुक्ला, अजय मेहरोत्रा, रामेंद्र सहाय, परविंदर सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------
श्रद्धांजलि सभा की
कानपुर। नेशनल कन्फडरेशन ऑफ बैंक इंप्लाइज के संस्थापक ओपी गुप्ता की 17वीं पुण्यतिथि पर पंजाब नेशनल इंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। इस मौकेपर मंडल मंत्री वीके जैन ने ओपी गुप्ता के बैंकिंग क्षेत्र में योगदान की जानकारी दी। इस मौके पर राजेश श्रीवास्तव, एलएस अवस्थी, एनके वर्मा, सैय्यद अली, राकेश मिश्रा, हरीश नागपाल, जेके सविता, पंकज मणि आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed