फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The sons of the late saint of Sindhi community were enthroned.

Kanpur News: सिंधी समाज के ब्रह्मलीन संत के पुत्रों को कराया गद्दीनशीन

Tue, 28 Oct 2025 02:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
The sons of the late saint of Sindhi community were enthroned.
लखनऊ के संत आसूदाराम आश्रम में गद्दीनशीन कार्यक्रम में मौजूद लोग।  - फोटो : स्रोत : आयोजक
कानपुर। सिंधी समाज के ब्रह्मलीन संत साई चांडूराम साहिब की गद्दी पर सोमवार को उनके पुत्र साई मोहनलाल और साई हरीशलाल को गद्दीनशीन कराया गया। इस दाैरान साई चांडूराम साहिब के दो अन्य पुत्र साई आनंदलाल और साई शुभमलाल भी माैजूद रहे। लखनऊ स्थित शिव शांति संत आसूदाराम आश्रम में विधि-विधान से यह आयोजन हुआ। इसमें पूरे प्रदेश के साथ ही शहर से भी बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन


समारोह का शुभारंभ भजन धूनी साहब से हुआ। समाज के लोगों ने हवन में आहुतियां दीं। इसके बाद संत आसूदाराम साहिब और ब्रह्मलीन साई चांडूराम साहिब की आरती की गई। कार्यक्रम में अमरावती के संत जसनलाल, राजेश लाल, हरिद्वार से डाॅ. स्वामी गंगा दास उदासीन, रायपुर के संत युधिष्ठिर लाल, उल्लासनगर के संत कालीराम, अहमदाबाद के साई जगदीश लाल, बिलासपुर के साई लाल दास भी पहुंचे। इस दाैरान ब्रह्मलीन साई चांडूराम के जीवन पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। समारोह में शामिल हुए दि ओल्ड सक्खर पंचायत कानपुर के उपाध्यक्ष अमित खत्री ने बताया कि ब्रह्मलीन संत साई चांडूराम साहिब का आशीर्वाद सदैव मिलता रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed