फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The son in law had reached the in laws house to pick up his wife, the in laws beat him fiercely

Unnao: पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था दामाद, सुसरालियों ने जमकर पीटा, बोले- गांव में दिखे, तो गर्दन काट लेंगे

Fri, 14 Apr 2023 02:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 14 Apr 2023 02:14 PM IST
सार

Unnao Crime News: सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में ससुरालियों ने दामाद को धमकाया है कि वो गांव के आसपास दिखा, तो गर्दन काट लेंगे। पीड़ित की तहरीर पर ससुर और गांव के ही एक युवक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
The son in law had reached the in laws house to pick up his wife, the in laws beat him fiercely
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में पत्नी को विदा कराने ससुराल गए दामाद को ससुरालीजनों ने पीट दिया। गांव के आसपास दोबारा दिखने पर गर्दन काट लेने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर ससुरालीजनों के खिलाफ दलित उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के गांव अकबरखेड़ा गांव निवासी आलोक ने तहरीर में कहा है कि सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के पीखी गांव में उसकी ससुराल है। ससुरालियों का गांव के मेराज लोगों के साथ उठना बैठना रहता है। चार अप्रैल को वह पत्नी रीता को विदा कराने ससुराल गया था।
विज्ञापन

ससुर देशा सहित अन्य ससुरालीजनों ने पत्नी को विदा करने का विरोध किया। मेराज ने जातिसूचक गालियां दीं। दोबारा गांव के आसपास दिखने पर गर्दन काट लेने की धमकी दी। कोतवाल पवन कुमार सोनकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed