फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The son identified the dead body of an elderly man found on the railway track.

Kanpur News: रेलवे ट्रैक पर मिले बुजुर्ग के शव की बेटे ने की शिनाख्त

Sat, 15 Feb 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 15 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The son identified the dead body of an elderly man found on the railway track.
झींझक। कंचौसी रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को एक बुजुर्ग की बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से जान चली गई थी। घटना के तीन दिन बाद मंगलपुर थाना पहुंचे युवक ने शव की पहचान अपने पिता के रूप में की। उसने पिता के घर पर बिना बताए निकल आने की बात कही है।
विज्ञापन

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मलखानपुर जमथर निवासी अजय अपने भाई अवनीश कुमार व जोत निवासी अभिषेक कुमार के साथ शुक्रवार को मोर्चरी पहुंचे। यहां उन्होंने 11 फरवरी को कंचौसी स्टेशन के खंभा नंबर 1090 /14 के सामने डाउन लाइन पर बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से कटकर हुई बुजुर्ग के शव की पहचान पिता रामसनेही (70) के रूप में की।
विज्ञापन

अजय ने पुलिस को बताया कि पिता की मानसिक स्थित ठीक नहीं थी। वे 11 फरवरी की सुबह घर से निकले थे। शाम तक घर न लौटने पर परिजन ने उनकी तलाश शुरू की थी। 12 फरवरी को उसने रसूलाबाद थाना में पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कंचौसी चौकी प्रभारी कुलदीप तोमर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed