{"_id":"6945b62ac6b81eba2602e699","slug":"the-sky-is-expected-to-remain-clear-for-two-days-then-clouds-will-prevail-kanpur-news-c-220-1-akb1002-135659-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दो दिन आसमान साफ रहने के आसार, फिर छाएगी बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दो दिन आसमान साफ रहने के आसार, फिर छाएगी बदली
Sat, 20 Dec 2025 02:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। पहाड़ों से होकर ठंडी हवा चलने से पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा है। शुक्रवार को भी दिन का तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। दोपहर में डेढ़ बजे धूप निकली तब गलन से राहत मिली।
मौसम वैज्ञानिकों ने पहले ही मौसम के करवट लेने की संभावना जताई थी। गुरुवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा तो शुक्रवार को भी बदली छाए रहने से मौसम सर्द रहा। अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि शुक्रवार को हवा की दिशा उत्तर पश्चिम से दक्षिण पश्चिम हो गई तो बदली दोपहर में छंट गई और धूप निकलीं।
इससे लोगों को काफी राहत रही। लोग धूप में बैठे नजर आए वहीं महिलाओं ने धूप में बैठकर रोजमर्रा के काम निपटाए। रजाई व कंबलों को धूप दिखाई। सीएसए के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि अब दो दिन तक आसमान साफ रहने के आसार हैं। शेष दिनों में हल्के बादल छाने की संभावना है मगर बारिश की कोई संभावना नहीं है। तेज गति से हवा चलने की वजह से सुबह व रात के समय में घना कोहरा गिरने और ठंड पड़ने की संभावना है।