फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The skeleton of an old man missing for 17 days was recovered, the accused had taken him on the pretext of gett

Farrukhabad: 17 दिन से लापता वृद्ध का कंकाल बरामद, कमीशन दिलाने के बहाने ले गए थे आरोपी, जांच जारी

Wed, 25 Oct 2023 12:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 Oct 2023 12:34 PM IST
सार

Farrukhabad Crime: तीन दिन की पूछताछ के बाद मंगलवार शाम चार बजे थाना पुलिस ने आरोपी के साथ हथियापुर रेलवे क्रासिंग के नजदीक बंद कोल्डस्टोर के पीछे झाड़ियों से पतीराम का कंकाल बरामद कर लिया।

विज्ञापन
The skeleton of an old man missing for 17 days was recovered, the accused had taken him on the pretext of gett
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में जमीन बिक्री का कमीशन दिलाने के बहाने घर से ले जाने के बाद से लापता वृद्ध का कंकाल बरामद हो गया है। पुलिस ने एसपी की फटकार के बाद पकड़े आरोपी की निशानदेही पर सफलता पाई है। मऊदरवाजा थाने के गांव बिलावलपुर ढंकेलापुर निवासी पतीराम (62) जमीन बिकवाने का काम करते थे।

विज्ञापन

उन्होंने कटरीधर्मपुर निवासी ग्रामीण के सहयोग से एक जमीन किसी को दिलवाई थी। सहयोगी ग्रामीण करीब 17 दिन पहले पतीराम को कमीशन दिलाने के बहाने घर से ले गया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचे। पुत्र अवनीश ने पिता को घर से ले जाने वाले से संपर्क किया, तो बहानेबाजी करने लगा।
विज्ञापन

अवनीश ने पुलिस से लिखित शिकायत की, लेकिन आरोपी को दो दिन थाने में बैठाने के बाद छोड़ दिया। परेशान अवनीश तीन दिन पहले एसपी विकास कुमार के यहां पेश हो गया। फटकार लगते ही पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी पकड़ लिए। मामले के संदर्भ में उनसे पूछताछ की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

झाड़ियों से बरामद हुआ पतीराम का कंकाल
तीन दिन की पूछताछ के बाद मंगलवार शाम चार बजे थाना पुलिस ने आरोपी के साथ हथियापुर रेलवे क्रासिंग के नजदीक बंद कोल्डस्टोर के पीछे झाड़ियों से पतीराम का कंकाल बरामद कर लिया। कंकाल में सिर की हड्डी टूटी दिख रही है। पुलिस ने कंकाल को जांच के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed