फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The servant had stolen in the flat of the spa operator

कानपुर : नौकर ने की थी स्पा संचालिका के फ्लैट में चोरी, दो गिरफ्तार, एक फरार

Thu, 27 Jan 2022 12:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 27 Jan 2022 12:16 AM IST
सार

स्पा संचालिका के फ्लैट में हुई थी नकदी व जेवरात की चोरी। पुलिस ने चोरी गया माल व नकदी बरामद की।  आरोपी की तलाश में दबिश दे रही पुलिस।
 

विज्ञापन
The servant had stolen in the flat of the spa operator
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : amar ujala

विस्तार

थाना नजीराबाद क्षेत्र में स्पा संचालिका के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि कई सालों से घर में काम कर रहा नौकर ही था। पुलिस ने घटना में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करके माल भी बरामद कर लिया है। घटना में शामिल एक और अभियुक्त की तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन


साहिना पत्नी विक्रम सिंह यादव नि0 अशोक नगर थाना नजीराबाद ने तहरीर के माध्यम से बताया कि 22 जनवरी को उसने अपने फ्लैट की चाभी अपने नौकर गोलू(निक्की) को टिफिन लाने हेतु दी थी तब शाम करीब 07.30 बजे वादिनी अपने फ्लैट पर गयी तो फ्लैट का ताला खुला पड़ा था तथा अलमारी का ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन


जेवरात व नकद रूपये चोरी करने के सम्बन्ध में पंजीकृत करायी थी।  पुलिस ने जांच शुरू की तो सारा मामला खुल गया। घटना का मास्टरमाइंड नौकर निक्की उर्फ गोलू निवासी रामबाग रेलवे लाइन थाना बजरिया ही निकला जिसने अपनी पत्नी वन्दना और एक साथी अनिकेत के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने निक्की और वंदना को गिरफ्तार किया है। जबकि अनिकेत फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निक्की के घर से घटना मे प्रयुक्त एक स्कूटी एक्टिवा, फ्लैट की चाभी, एक पर्स चमड़े का जिसमें 20,000 रूपये नकद, आधार कार्ड वादिनी साहिना व उसके पति विक्रम , एक क्रेडिट एक्सिस बैंक वादिनी साहिना का, एक कार्ड कल्याण ज्वैलर्स , एक कार्ड दिल्ली मैट्रो , दो फोटो वादिनी साहिना, एक अदद अंगूठी पीली धातु, दो चैक बुक आईडीबीआई बैंक, एक चैन पीली धातु की। अभियुक्ता वन्दना के पास से  27400 रूपये नगद, एक हाफ पेटी चांदी सफेद धातु, एक करधनी चांदी सफेद धातु,दो जोड़ी कान के झुमके, एक बिंदिया,दो जोड़ी पायल पुरानी इस्तेमाली, चार जोड़ी मीना, दो कलावा बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed