फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The selection process for the UP Ranji Trophy team has begun, with players showcasing their talent at the camp

Kanpur News: रणजी ट्रॉफी के लिए यूपी टीम की चयन प्रक्रिया शुरू, कैंप में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 07 Oct 2025 02:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
The selection process for the UP Ranji Trophy team has begun, with players showcasing their talent at the camp
कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। 15 अक्टूबर से ग्रीनपार्क में आंध्र प्रदेश के खिलाफ होने वाले यूपी के पहले मुकाबले को ध्यान में रखते हुए टीम चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को स्टेडियम में कैंप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कैंप में सीनियर और जूनियर वर्ग के लगभग 50 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इन्हीं में से यूपी की रणजी टीम का चयन किया जाएगा। पहले दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह, करण शर्मा, शिवा सिंह, शिवम मावी और प्रियम गर्ग जैसे खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


मुख्य कोच अरविंद कपूर व सहायक कोच मो. आमिर ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का गहन निरीक्षण किया। रिंकू सिंह ने लगभग 30 मिनट तक नेट पर बल्लेबाजी कर अपनी तैयारी को मजबूत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच अरविंद कपूर ने बताया कि कैंप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को दो समूहों में बांटा गया है जिनके बीच मंगलवार से प्रैक्टिस मैच होंगे। इन मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को रणजी टीम में स्थान पाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed