{"_id":"67fa9590817bccc0f8f815aa8dba52e1","slug":"the-school-will-open-at-iit-placement-cell-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालय आईआईटी में खुलेगा प्लेसमेंट सेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विद्यालय आईआईटी में खुलेगा प्लेसमेंट सेल
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Mon, 01 Feb 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालय आईआईटी में जल्द ही प्लेसमेंट सेल खुलेगा। यह घोषणा रविवार को कैंपस में आयोजित ‘एल्युमिनाई मीट’ में किया गया। एल्युमिनाई एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस मीट में 1969 बैच तक के पूर्व छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में 1991 बैच की रजत जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
इस मौके पर देश विदेश से लगभग 200 पूर्व छात्र, 35 शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार डालमिया ने पुराने दिनों की यादें ताजा की। अमर उजाला समाचार पत्र समूह से जुड़े 1979 बैच के छात्र रहे विनोद अग्निहोत्री और इसी बैच के छात्र व कैंपस में एनसीसी स्टाफ कर्नल बृजेंद्र शुक्ला ने अपनी यात्रा साझा की।
विज्ञापन
दुबई से आए ए. मल्होत्रा और अमेरिका से आईं 1981 बैच की स्टूडेंट रही एथलीट तृप्ति अवस्थी ने ग्रुप के साथ फोटो खिंचाए। रंगारंग कार्यक्रम में भी हुए। पूर्व छात्रों को प्रतीक चिह्न भी भेंट किए गए।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व छात्रों ने स्कूल के 14 छात्रों को गोद लेकर उनकी पढ़ाई कराने का आश्वासन दिया, और कहा कि प्लेसमेंट सेल के लिए जल्द एक समिति का गठन होगा।
कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य डॉ. आरके दीक्षित, आरएस चौधरी, पी. पांडेय, कुमारी प्रेमजीत, पूर्व छात्र व एसोसिएशन के सचिव मयंक गुप्ता, सुबोध अरोरा, संजय शर्मा, स्नेह लता और सुरेंद्र कालरा मौजूद रहीं। उधर, कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल आरएन वोडालकर ने दीप जला कर किया। स्वागत डॉ. नरेश कुमार चौधरी ने किया।