{"_id":"695eaea8078d405b7407dfcc","slug":"the-road-on-biriya-marg-started-crumbling-as-soon-as-it-was-built-villagers-protested-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-136515-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बनते ही उखड़ने लगी बिरिया मार्ग की सड़क, ग्रामीणों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बनते ही उखड़ने लगी बिरिया मार्ग की सड़क, ग्रामीणों ने जताया विरोध
Thu, 08 Jan 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
डेरापुर। डेरापुर-सरगांव खुर्द मार्ग के बिरिया (जंगल) संपर्क मार्ग पर बन रही सड़क बनते ही उखड़ने लगी है। निर्माण को लेकर ग्रामीणों में सवाल उठाने शुरू किए हैं। वहीं गिट्टी उखड़ने पर विरोध जताया है। साथ ही उच्चाधिकारियों से गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।
लोक निर्माण विभाग करीब 26 लाख रुपये की लागत से 1200 मीटर लंबी सड़क का निर्माण करा रहा है। कार्ययोजना के अनुसार, इसमें 300 मीटर हिस्से में सीसी रोड और 900 मीटर हिस्से में डामरीकरण (विशेष मरम्मत) का कार्य होना है। ठेकेदार द्वारा 900 मीटर हिस्से पर डामर का लेपन कार्य पूरा किया जा चुका है, लेकिन लेपन के एक सप्ताह बाद ही करीब 200 मीटर हिस्से में तारकोल और गिट्टियां उखड़ने लगी हैं।
सड़क की बदहाली देखकर ग्रामीण सुरेश कुमार, रघुवीर सिंह यादव व अन्य ने कड़ा विरोध जताया है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानक के अनुसार सामग्री का प्रयोग नहीं किया गया है। इससे सड़क की गिट्टी उखड़ रही है। ग्रामीणों ने सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
..............
वर्जन.....
शिकायत मिली है कि कुछ हिस्सों में डामर उखड़ रहा है। संबंधित ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने खर्चे पर दोबारा लेपन कार्य कराए। जैसे ही मौसम साफ होता है, सुधार कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - अभिषेक कुमार, अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग