फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The result stopped 80 University Colleges

यूनिवर्सिटी ने 80 कॉलेजों के रिजल्ट रोके

Fri, 13 May 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 May 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
The result stopped 80 University Colleges
पंजाब यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स का दौरा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। कानपुर यूनिवर्सिटी के रेग्युलर और प्राइवेट एग्जाम 2015-16 में सामूहिक नकल कराने वाले 80 कॉलेजों के रिजल्ट रोक दिए गए हैं। अब कॉपियों से मैटर का मिलान कराया जा रहा है। देखा जा रहा है कि क्वेश्चन और आंसर का क्रम एक जैसा है। इसके लिए विषय विशेषज्ञ नामित किए गए हैं। नकल मामलों की अन फेयर मींस (यूएफएम) कमेटी काम कर रही है। इन कॉलेजों में करीब 75 हजार स्टूडेंट पढ़ते हैं।
विज्ञापन

कानपुर यूनिवर्सिटी ने बीकॉम थर्ड ईयर का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जल्द ही बीएससी और बीए थर्ड ईयर के रिजल्ट आएंगे। एमए, एमकॉम और एमएससी फाइनल ईयर की कॉपी जांचने का काम लगभग पूरा हो चुका है।  इससे पहले ही नकल के आरोपोें से घिरे कॉलेजों के रिजल्ट रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं। कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन ने बताया कि यूएफएम कमेटी पूरा मामला देख रही है। जिन कॉलेजों के खिलाफ सामूहिक नकल की रिपोर्ट मिली है, उनके रिजल्ट न जारी करने के आदेश मूल्यांकन प्रकोष्ठ, कोडिंग-डिकोडिंग सेल को दिए गए हैं। इसका सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा। यूएफएम कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद रिजल्ट घोषित करने या फिर परीक्षा निरस्त करके दोबारा कराने का फैसला होगा। यह प्रक्रिया जून तक पूरी कर ली जाएगी। 
विज्ञापन

नोट पर लिखकर लाए नकल, पकड़े गए 
सेमेस्टर परीक्षा के दौरान गुरुवार को कानपुर यूनिवर्सिटी कैंपस से पांच नकलची पकड़े गए। एक छात्रा नोट पर नकल लिखकर ले आई थी। उड़नदस्ता ने नोट जब्त करके कॉपी में नत्थी कर उसे नकल में बुक कर दिया। अब मामला नकल मामलों की अन फेयर मींस (यूएफएम) कमेटी के पास भेजा जाएगा। परीक्षा प्रभारी प्रो. नंदलाल का कहना है कि परीक्षा की गोपनीयता और गुणवत्ता बनाए रखी जाएगी। परीक्षा नकल विहीन होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed