Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The records of 9.23 lakh voters removed from the electoral roll will be re-examined.

Kanpur News: वोटर लिस्ट से कटे 9.23 लाख मतदाताओं की फिर खुलेगी कुंडली

Sun, 15 Nov 2026 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
The records of 9.23 lakh voters removed from the electoral roll will be re-examined.
कानपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची से बाहर हुए 9,23,469 मतदाताओं के नामों की एक बार फिर पड़ताल होगी। चुनाव आयोग के निर्देश पर 17 नवंबर से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर-2027) शुरू होगा। अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इस दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, सूची से छूटे नाम शामिल करने और गलतियों को दुरुस्त करने पर विशेष जोर रहेगा।
विज्ञापन

एसआईआर से पहले जिले की 10 विधानसभा सीटों पर कुल 35,38,261 मतदाता दर्ज थे। करीब तीन महीने चली पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद जारी सूची में यह संख्या घटकर 26,36,113 रह गई। इस दौरान 1,04,046 मृतक मतदाता चिह्नित किए गए। वहीं, 3,10,030 मतदाताओं के पते गलत पाए गए, जबकि 3,91,618 मतदाता दूसरे जिलों में स्थानांतरित हो चुके थे। इसके अलावा 67,478 नाम डुप्लीकेट मिले और 28,976 मतदाताओं का पता नहीं चल सका। इनमें काफी नाम नो-मैपिंग के कारण भी प्रक्रिया से बाहर हुए। इस तरह मूल मतदाता सूची की तुलना में 9,02,148 नाम कम हुए। इसके बाद सुनवाई और आगे की कार्रवाई में 21,321 और नाम हटाए गए। इस तरह एसआईआर के बाद कुल 9,23,469 मतदाता सूची से बाहर हो गए। अब इन नामों का दोबारा सत्यापन होगा। बीएलओ पता करेंगे कि कौन मतदाता दूसरे स्थान पर जा चुका है, किसकी मृत्यु हो चुकी है और किनके नाम गलती से छूटे हैं।
विज्ञापन



महाराजपुर में सबसे ज्यादा नाम कटे
विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा 1,29,563 नाम महाराजपुर में कम हुए। दूसरे स्थान पर कल्याणपुर रहा जहां 1,25,958 मतदाताओं का अंतर सामने आया। कानपुर कैंट में 1,24,597 नाम कम हुए। वर्तमान मतदाताओं की संख्या के लिहाज से भी महाराजपुर 3,30,321 के साथ पहले स्थान पर है। बिल्हौर में 3,22,155 और बिठूर में 3,24,295 मतदाता हैं। सबसे कम 1,99,010 मतदाता सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

एसआईआर के दौरान जिले में जिन मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए थे, उनका दोबारा सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए बीएलओ घर-घर जाकर पूछताछ करेंगे। नए मतदाताओं के नाम जोड़ने पर भी पूरा जोर रहेगा। - डॉ. विवेक चतुर्वेदी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed