फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The reason for the death of an innocent child killed by his mother is not clear, a case of mother hanging herself after killing her son in Ursala campus.

Kanpur News: मां के हाथों मारे गए मासूम की मौत का कारण स्पष्ट नहीं

Wed, 19 Feb 2025 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The reason for the death of an innocent child killed by his mother is not clear, a case of mother hanging herself after killing her son in Ursala campus.
कानपुर। उर्सला परिसर में घरेलू कलह के चलते मां के हाथों मारे गए 14 महीने के मासूम सम्राट की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। विशेषज्ञ यह नहीं बता पा रहे हैं कि महिला ने बेटे को मुंह दबाकर मारा या दूध जैसे किसी पदार्थ में जहर दिया है। अब उसके विसरा और फेफड़े को जांच के लिए सुरक्षित कर फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन


बता दें, उर्सला के सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाले सुमित की पत्नी स्नेहा (23) ने सोमवार को बेटे सम्राट की हत्या कर दी थी। उसके बाद खुद फंदे पर लटककर जान दे दी थी। पोस्टमाॅर्टम में स्नेहा की मौत हैंगिग से होना पाया। वहीं, सम्राट के शरीर पर कहीं भी कोई चोट या खरोंच का निशान नहीं मिला। कार्यवाहक डीसीपी पूर्वी रवींद्र कुमार ने बताया कि परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


एक साथ मां-बेटा के शव उठे तो सबके छलके आंसू
उर्सला के पैथोलाजी कर्मी सुमित की पत्नी स्नेहा और बेटे सम्राट की मौत की खबर पाकर बड़ी संख्या में दोनों पक्षों के लोग मंगलवार सुबह ही पोस्टमाॅर्टम हाउस पहुंच गए। जब मां-बेटे का शव एक साथ उठे, तो मायके और ससुराल पक्ष समेत तमाम लोग रो पड़े। रिश्तेदारों ने दुखी परिजनों को संभाला और शव अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed