फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The quorum of the health fair was completed by treating patients suffering from cold and cough.

Kanpur News: सर्दी-खांसी के मरीजों का उपचार कर आरोग्य मेला का कोरम पूरा

Mon, 09 Mar 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 09 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The quorum of the health fair was completed by treating patients suffering from cold and cough.
डेरापुर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में सिर्फ कोरम पूरा किया जा रहा है। मेले में सिर्फ सर्दी, खांसी, बुखार, रक्तचाप जैसे बीमारी से पीड़ित मरीजों का उपचार कर कागजों पर आंकड़े भर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती न होने से गंभीर बीमारियों के मरीज मायूस हैं। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में मरीजों को विशेष चिकित्सा सेवा मुहैया करवाए जाने के निर्देश हैं। इसके बावजूद भी मेला में विशेषज्ञ डॉक्टर की ड्यूटी नहीं लगाई जा रही है। कुछ स्थान पर तो चिकित्सा सेवा महज आयुष चिकित्सकों के हाथ रहती है। नुनारी बुजुर्ग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित आरोग्य मेला में किसी भी विशेषज्ञ चिकित्सक की ड्यूटी नहीं लगाई गई। यहां डॉ. रीता सिंह ने सहयोगियों के साथ 40 मरीजों का परीक्षण किया। यहां आए मरीज सांस, जुकाम, खांसी, त्वचा, आंख, शुगर, बुखार और ब्लड प्रेशर सहित जांच करवाने तक सीमित रहा।
विज्ञापन

नुनारी बुजुर्ग निवासी श्रीदेवी ने बताया कि काम करने के दौरान उनकी सांस फूलने लगती है। अस्पताल में चेस्ट फिजिशियन की ड्यूटी न होने के चलते उन्हें अब मेडिकल कॉलेज में जाकर उपचार करवाना पड़ेगा। वहीं बड़ागांव भिक्खी में आयोजित आरोग्य मेला में विशेषज्ञ की तैनाती नहीं की गई। यहां डॉ.तौसीफ अहमद, डॉ. तरुण गोयल ने 59 मरीजों का उपचार किया। उमरी गांव के सुमन कुमार (60) ने बताया कि उन्हें सांस की दिक्कत है। जबकि दस्तमपुर की सुमन देवी ने कमजोरी के कारण चक्कर आने की शिकायत बताई। एलटी कुलदीप ने तीन मरीजों की शुगर व मलेरिया की जांच की। डेरापुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है। आरोग्य मेला में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जाने के लिए सीएमओ को अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed