{"_id":"6a16007bf6196afd060fa14a","slug":"the-public-will-create-a-ruckus-and-the-police-will-arrive-first-so-dont-even-reach-there-kanpur-news-c-12-1-knp1074-1537844-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पब्लिक बवाल करेगी और पुलिस पहले ही पहुंच जाएगी, पहुंचना ही मत...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पब्लिक बवाल करेगी और पुलिस पहले ही पहुंच जाएगी, पहुंचना ही मत...
Wed, 27 May 2026 01:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 27 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर थाना में दो दिन पहले आयोजित हुई शांति समिति की बैठक के दौरान सीओ सदर संजय सिंह का विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। वहीं, बयान को लेकर पार्टियों ने भी सवाल उठाए हैं।
वायरल वीडियो में सीओ संजय सिंह साथी पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहते दिखाई दे रहे हैं कि “पब्लिक बवाल करेगी और पुलिस पहले ही पहुंच जाएगी... पहुंचना ही मत। आराम से दूर खड़े होकर देखते रहो... कैसे सुधरेंगे लोग। तुम्हारी अमूल वाली जांच बचाई थी, फिर से बचा लेंगे।” बैठक में कई संभ्रांत लोग भी मौजूद थे। इसी दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
इधर वीडियो वायरल होने के बाद अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी शुरू हो गई हैं। यूपी कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मंचों पर ''''जीरो टॉलरेंस'''' का ढोंग, जमीन पर पुलिस दे रही बवाल कराने की ट्रेनिंग। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था का सबूत कानपुर देहात के सीओ संजय सिंह का यह शर्मनाक बयान है। जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री मंचों से ''''अपराध मुक्त यूपी'''' का ढिंढोरा पीटते नहीं थकते, वहां की पुलिस जनता को दंगाइयों के रहमों-करम पर छोड़ने की सीख दे रही है। यही है भाजपा का कथित रामराज्य, जहां रक्षक ही भक्षक बनने की ट्रेनिंग दे रहे हैं और खुलेआम कह रहे हैं कि ''''जांच में बचा लूंगा''''। जनता सब देख रही है। इसके अलावा भी लोगों ने बयान को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं देनी शुरू की हैं। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने बताया कि सीओ को चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। मामले की जांच एएसपी आलोक प्रसाद को सौंपी गई है।