फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The protest against molestation was heavy, the goons beat them fiercely, maternal uncle died and nephew injure

छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी: दबंगों ने ट्रक के पाने से जमकर पीटा, मामा की मौत और भांजा घायल, पांच हिरासत में

Sun, 27 Aug 2023 03:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 27 Aug 2023 03:51 PM IST
सार

Kanpur Crime: घटनास्थल पर एसीपी समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। मौरंग मंडी के पीछे बस्ती में लोग जुग्गी-झोपड़ी बनाकर रहते है। यहां लोग नशेबाजी किया करते थे। इतना ही नहीं, नशे में होकर वह राह चलने वाली लड़कियों से छेड़छाड़ भी करते है।

विज्ञापन
The protest against molestation was heavy, the goons beat them fiercely, maternal uncle died and nephew injure
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करना भारी पड़ गया। दंबगों ने ट्रक के पाने से मामा की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। हंगामे की सूचना पर एसीपी समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा।

विज्ञापन

पुलिस ने पांच को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। उस्मानपुर चौकी के अंतर्गत मौरंग मंडी के पीछे पवन (35) दो बच्चे अमर, टिंकू परिवार के साथ बस्ती में रहता था। परिजनों ने बताया कि शनिवार रात उसका भांजा रामू घर के पास खड़ा था। इसी दौरान वहां से एक लड़की गुजर रही थी।
विज्ञापन

उसके साथ कुछ लड़कों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस पर रामू ने विरोध किया तो अंशू, चार्ली, बादल, विशाल, करन, रमेश ने जमकर पिटाई कर दी। चीख-पुकार की आवाज सुन मामा पवन बाहर आया, तो दबंग रामू को पीट रहे थे। इसका पवन ने विरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद दबंग मौके से फरार
इस पर दबंगों ने ट्रक के पाने से पवन की जमकर पिटाई कर दी। वारदात को अंजाम देकर दबंग मौके से फरार हो गए। परिजन उन्नाव के एक अस्पताल ले गए, जहां युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उन्नाव में युवक की मौत के बाद परिजन शव को लेकर कानपुर आ रहे है।

नशे में करते हैं छेड़छाड़
इस पर हंगामे की आशंका को देखते हुए घटनास्थल पर एसीपी समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। मौरंग मंडी के पीछे बस्ती में लोग जुग्गी-झोपड़ी बनाकर रहते है। यहां लोग नशेबाजी किया करते थे। इतना ही नहीं, नशे में होकर वह राह चलने वाली लड़कियों से छेड़छाड़ भी करते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed