फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The problem of water logging on CHC road will be solved soon

सीएचसी रोड पर जलभराव की समस्या से जल्द मिलेगी निजात

Wed, 21 Jul 2021 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
The problem of water logging on CHC road will be solved soon
दिनेश मिश्र की लिखी खबर
विज्ञापन

फोटो संख्या-20 एकेबीपी- 1 अकबरपुर सीएचसी को जाने वाली सड़क
सीएचसी रोड पर जलभराव की समस्या से जल्द मिलेगी निजात
18.28 लाख से माती रोड से सैनिक अस्पताल तक बनेगी नाली
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर देहात। आंबेडकर नगर में सीएचसी रोड पर जल भराव की समस्या का जल्द समाधान होगा। 18.28 लाख से 270 मीटर लंबी नाली बनाने की मंजूरी मिली है। निकाय प्रशासन ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू की है।
सीएचसी रोड किनारे पूर्व में संकरी नाली बनाई गई थी, जो कुछ दिनों बाद क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं गहरे तल की क्षतिग्रस्त नाली से जल निकासी ध्वस्त हो गई। हालात ये हैं कि घरों की जल निकासी बड़ी समस्या बनी है। वहीं, सीएचसी जाने वाले सीसी रोड पर जलभराव से अस्पताल तक जाने वाले मरीजों को दिक्कत होती है। सीसी रोड पर काई लगने से फिसलन हो गई है। पैदल निकलना मुश्किल होता है। दो माह पूर्व सीएचसी का निरीक्षण करने के दौरान सीडीओ सौम्या पांडेय ने जल निकासी के लिए नई नाली बनाने के निर्देश दिए थे। इसपर नगर निकाय प्रशासन ने सर्वे कराया। माती रोड से सैनिक अस्पताल तक 270 मीटर लंबाई की नाली की जरूरत पर प्रस्ताव जून में तैयार कर अनुमोदन के लिए डीएम को भेजा गया था। 18.28 लाख से नाली बनाने के प्रस्ताव को अब मंजूरी मिल गई है। ईओ देवहूूति पांडेय ने बताया कि निकाय प्रशासन की ओर से टेंडर की प्रक्रिया की जा रही है। टेंडर फाइनल होने पर नाली का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

----
इंसेट-
ढकी हुई नाली बनेगी
माती रोड ऊंचा है, जबकि सीएचसी का सीसी रोड गहराई में है। नगर निकाय के प्रस्ताव में कवर्ड ब्रिक नाली का प्रस्ताव है। नाली पूरी तरह से ढकी होगी। खुली नाली में कूड़ा करकट फेंकने की समस्या रहती है। कवर्ड नाली बनने से मवेशियों, राहगीरों या फिर वाहनों के गिरने की आशंका नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed