फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The problem of dirty water will end, new pipelines are being laid.

Kanpur News: गंदे पानी की समस्या होगी खत्म, बिछने लगीं नई पाइपलाइनें

Sun, 11 Jan 2026 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The problem of dirty water will end, new pipelines are being laid.
नेहरू नगर में बिछ रही पाइप लाइन - फोटो : जलकल
कानपुर। गोविंदनगर क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या को दूर करने के लिए जलकल विभाग ने नई पाइपलाइनें बिछाने का काम शुरू कर दिया है। जलकल विभाग ने खलासी लाइन सहित पांच अन्य मोहल्लों के लोगों को बदबूदार गंदे पानी से निजात दिलाने के लिए पाइपलाइन बिछवाना शुरू किया। जलकल विभाग के महाप्रबंधक ने जोनल अभियंताओं को जल्द से जल्द कार्य पूरे कराने और अन्य मोहल्लों में टूटी पाइप लाइनों को मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वहीं, गोविंदनगर थाना स्थित मंदिर के पास से डीबीएस काॅलेज तक काफी समय से घरों में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा था। क्षेत्रीय पार्षद नवीन पंडित ने वहां नई पाइपलाइन बिछाने के कार्य का शिलान्यास किया। जलकल विभाग के महाप्रबंधक आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कुलीबाजार में नई पाइपलाइन बिछ गई है। खलासी लाइन, शास्त्रीनगर और नवीनगर, काकादेव में भी नई पाइपलाइनें बिछाने का काम शुरू हो गया है। इन क्षेत्रों में लंबे समय से घरों में गंदा होने की शिकायतें आ रही थीं। डिप्टी पड़ाव के पास गांधी पार्क में पानी की टंकी साफ कराई है। बेनाझाबर वाटर वर्क्स स्थित पानी की टंकी की सफाई शुरू हो गई है। यह कार्य 11 जनवरी को पूरा होगा। विभाग ने रविदासपुरम में नाली से होकर गुजर रही पुरानी पाइपलाइनों को शिफ्ट कराया है। जरौली क्षेत्र में भी पेयजल की आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यहां 22 में से तीन हैंडपंप जो मिट्टी उगल रहे थे, उनकी मरम्मत कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed