फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The priest was deceived by saying that the army will perform Rudrabhishek before the attack

Kanpur News: सेना हमले से पहले कराएगी रुद्राभिषेक बोल पुरोहित को ठगा

Thu, 01 May 2025 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
The priest was deceived by saying that the army will perform Rudrabhishek before the attack
कानपुर। हैलो...पंडित जी मैं कैंट क्षेत्र से बोल रहा हूं ...प्रधानमंत्री जी ने सेना को पहलगाम के आतंकी हमले का बदला लेने की खुली छूट दे दी है। यहां से भारतीय सेना की टुकड़ी कश्मीर जाएगी। उससे पहले सेना के अधिकारी रुद्राभिषेक और पूजन कराना चाहते हैं। आप 11 पुजारी और पूजन साम्रगी का खर्च जोड़कर बता दीजिए। पैसा आपके खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इस तरह से झांसा देकर साइबर अपराधी ने पनकी रतनपुर निवासी पुरोहित कृष्ण बिहारी शुक्ला के खाते से 25 हजार 500 रुपये की ठगी कर ली। यह वारदात उनके मोबाइल फोन को हैक करके हुई। उन्होंने पुलिस से शिकायत करने का प्रयास किया, लेकिन पनकी थाने, साइबर थाने और फिर पश्चिम जोन के साइबर सेल में तहरीर देने की बात कहकर टरका दिया गया।
विज्ञापन

कृष्ण बिहारी शुक्ला ने बताया कि मंगलवार दोपहर उनके मोबाइल पर 8920732299 नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने सेना की जीत के लिए रुद्राभिषेक कराने की बात कही। उन्होंने हामी भर दी तो उसने पूजन सामग्री का खर्च पूछा। उन्होंने कहा करीब 10 हजार रुपये लगेंगे। अन्य पंडितों को साथ ले जाने का खर्च भी बताया। इसके बाद शातिर ने कहा कि ठीक हैं हमारे उच्चाधिकारी आप से बात करेंगे। आप वीडियो कॉल को उठाएं। इसके बाद दूसरे युवक ने अधिकारी बनकर बात की और खातों में पैसा भेजने से पहले उनसे बिना कॉल काटे बैलेंस चेक करने को कहा। उन्होंने उसकी बात पर बैलेंस चेक करने के लिए जैसे ही फोन पे का पिन डाला, तुरंत उनका फोन हैंग हो गया। थोड़ी देर बाद जब फोन ठीक हुआ तो खाते से 15.5 हजार और 10 हजार रुपये कटने के मैसेज आ गया। उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन


शातिर ने उनके खाते से 25.5 हजार रुपये उड़ाने के बाद भी उन्हें फोन करना बंद नहीं किया। बुधवार सुबह उन्हें पांच बार कॉल की और कहा कि गलती से रुपया उसके खाते में आ गया है। एक बार वह फिर से गूगल-पे चालू कर दें तो उनका पैसा वापस आ जाएगा। उन्होंने दोबारा उसकी बातों पर यकीन नहीं किया। पुलिस से शिकायत करने का प्रयास किया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed