फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The President told the DM: everyone should got the vaccination

राष्ट्रपति ने डीएम से कहा: अगर एक भी अपना चला गया तो टीकाकरण की बात बेईमानी, प्रत्येक व्यक्ति को लगे वैक्सीन

Mon, 28 Jun 2021 01:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 28 Jun 2021 01:31 PM IST
सार

पुखरायां में संबोधन के दौरान राष्ट्रपति ने सभी को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया। कहा कि उन्होंने दोनों डोज लगवा ली हैं। जिसने भी टीका नहीं लगवाया है, वह टीका लगवाकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाए। साथ ही परिवार वालों, मिलने वालोें को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।

विज्ञापन
The President told the DM: everyone should got the vaccination
कानपुर देहात में राष्ट्रपति - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रपति ने कानपुर देहात के पुखरायां में संबोधन से ठीक पहले जिलाधिकारी जेपी सिंह से कहा कि कैंप लगाकर एक-एक व्यक्ति का टीकाकरण कराएं। अगर महामारी से एक भी अपना चला जाता है तो टीकाकरण की बात करना बेईमानी होगी। राष्ट्रपति ने इस बात का जिक्र संबोधन में भी किया। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने दोनों डोज लगवा ली हैं। जिसने भी टीका नहीं लगवाया है, वह टीका लगवाकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाए। साथ ही परिवार वालों, मिलने वालोें को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि कोरोना अदृश्य बीमारी है। न जाने कितने अपनों को इसने छीन लिया है। इसलिए लापरवाही बिल्कुल न बरतें। दो गज की दूरी बनाएं। मास्क लगाएं और टीका लगवाएं।
विज्ञापन

कोरोना प्रबंधन पर मुख्यमंत्री की सराहना 
राष्ट्रपति ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। यहां घनी आबादी वाले शहर हैं। ऐसे में कोरोना का खतरा अधिक हो सकता है। मगर मुख्यमंत्री ने अपने प्रयासों से कोरोना के प्रकोप को कम करने में सफलता पाई है। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर भी आने की आशंका है। इसलिए कोरोना प्रोटोकॉल को फॉलो करें। इसके अलावा उन्होंने योग को भी जीवन का हिस्सा बनाने की बात कही। 

शुभचिंतकों को मेरा धन्यवाद
राष्ट्रपति ने कहा कि कुछ समय पहले मेरी तबीयत खराब हुई थी। अस्पताल में रहना पड़ा था। कानपुर देहात से तमाम संदेश मिले थे। पता चला था कि पुखरायां में मेरे बेहतर स्वास्थ्य के लिए विशेष अनुष्ठान किया गया। मैं इसके लिए सभी को धन्यवाद देता हूं। राष्ट्रपति ने कहा कि वे जब बिहार के राज्यपाल थे, तब 2016 में डॉ. अवध दुबे के नेत्र चिकित्सालय के उद्धघाटन में आए थे। आज पता चला कि ये चिकित्सालय लोगों की सेवा कर रहा है। 

कई अपने छोड़कर चले गए  
राष्ट्रपति ने कहा कि आज मेरे कई अपने छोड़ के चले गए हैं। इसमें सत्यनारायण सचान, राजाराम तिवारी, उदय नारायण अग्रवाल, डॉ. विसंभर सचान, डॉ. धर्मनारायण अग्रवाल, सीताराम गोयल, अरविंद सचान, और कमलरानी वरुण हैं। इन सभी को राष्ट्रपति ने श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed