फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The pregnant woman did not get food, clarification sought from the staff nurse on complaint

Kanpur News: प्रसूता को नहीं मिला भोजन, शिकायत पर स्टाप नर्स से मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 21 Jul 2025 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 21 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The pregnant woman did not get food, clarification sought from the staff nurse on complaint
सरवनखेड़ा। विभाग संस्थागत प्रसव कराने पर जोर दे रहा है। मगर अस्पतालों में प्रसूताओं की देखभाल में लापरवाही की जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजनेर में प्रसव के बाद भर्ती की गई एक महिला को खाना न दिए जाने की शिकायत की गई, तो व्यवस्था की पोल खुली। मामले में लापरवाही पर स्टॉफ नर्स से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

भदेसा निवासी अमित ने बताया कि 18 जुलाई को पत्नी अंशू को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। रात में ही पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया। आरोप लगाया कि कोई स्टाफ जच्चा-बच्चा को देखने भी नहीं आया। खाने की व्यवस्था भी नहीं की गई। पूछने पर बताया गया कि आज खाना नहीं मिलेगा, जबकि प्रसूता को अस्पताल से ही भोजन मिलने का नियम है। व्यवस्था को लेकर उसने चिकित्सा अधीक्षक से शिकायत की है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. पुनीत पांडेय ने बताया कि प्रसव के बाद प्रसूता की देखभाल करने व उनके खाने की व्यवस्था करने के निर्देश हैं। अस्पताल से ही भोजन उपलब्ध कराया जाता है। ड्यूटी पर तैनात दोनों स्टाफ नर्स से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब न आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं बताया कि रविवार देर से आने पर स्टाफ नर्स स्वेता गौतम से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed