फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The post office server kept getting updated throughout the day, customers became confused

Kanpur News: दिनभर अपडेट होता रहा डाकघर का सर्वर, ग्राहक बने चकरघिन्नी

Sun, 03 Aug 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
The post office server kept getting updated throughout the day, customers became confused
इटावा। बीते दिनों डाक विभाग ने अपनी अगली पीढ़ी के एपीटी एप्लीकेशन के लांच करने की घोषणा की है। इस उन्नत प्रणाली को लागू करने के लिए जिले के डाकघरों में शनिवार को सार्वजनिक लेन-देन व कामकाज नहीं हो सका। इससे डाकघरों में पहुंचे ग्राहकों को बिना काम हुए ही वापस जाना पड़ा। हालांकि विभाग की ओर से पहले ही जिलेभर के डाकघरों में शनिवार को कामकाज न होने की सूचना जारी की गई थी।
विज्ञापन

शहर के शास्त्री चौराहा के पास स्थित प्रधान डाकघर के साथ ही जिलेभर में 15 डाकघर व उपडाकघर है। शनिवार को पूरे दिन इन डाकघरों का काम काज पूरी तरह ठप रहा। बैंकिंग उपभोक्ताओं को राशि जमा करने, निकालने, सुकन्या समृद्धि योजना, बचत खाता, किसान विकास पत्र, एनएससी, पासबुक एंट्री करवाने, स्पीड पोस्ट करने और खाता खोलने सहित कोई भी कार्य नहीं हो सका।
विज्ञापन

हालांकि जिन ग्राहकों को सर्वर अपडेट होने की जानकारी थी वह नहीं आए, फिर भी दिनभर प्रधान डाकघर में ग्राहकों की आवाजाही बनीं रही है। प्रधान डाक अधीक्षक चंद्रशेखर बरुआ ने बताया कि सर्वर में अपडेशन के लिए शनिवार का दिन तय किया गया था, इसकी सूचना तीन दिन पहले ही जारी कर दी गई थी। हालांकि राेज की भांति ग्राहक डाकघरों में नहीं पहुंचे, जो ग्राहक आए भी उन्हें सर्वर अपडेशन की बात बताई गई। इससे वह संतुष्ट होकर वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



- प्रधान डाकघर पहुंचे लुहन्ना निवासी श्रीपाल ने बताया कि पैसे निकालने के लिए आए थे, उन्हें सर्वर अपडेट के बारे में जानकारी ही नहीं थी। जब डाकघर आए तो इसकी जानकारी हुई। अब उन्हें सोमवार को फिर से आना पड़ेगा।



- मोहल्ला विजय नगर निवासी टिंकू तोमर ने बताया कि डाकघर में सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी करने और योजना में शामिल होने के लिए आए थे लेकिन यहां आकर पता चला कि सर्वर में अपडेशन हो रहा है। इससे कुछ काम हीं नहीं हो सका, कर्मचारियों की ओर से सोमवार को आने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed