फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The police officer took money to release the victim's son, the video went viral

पीड़ित के बेटे को छोड़ने के लिए दरोगा ने लिए रुपये, वीडियो वायरल

Thu, 23 Dec 2021 02:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:55 AM IST
विज्ञापन
The police officer took money to release the victim's son, the video went viral
कानपुर देहात। शिवली कोतवाली के करोम गांव में मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय शिकायतकर्ता के बेटे को ही पुलिस ने हवालात में बंद कर दिया। साथ ही उसे छोड़ने के नाम पर दरोगा ने पीड़ित से आठ हजार रुपये ले लिए। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित ने मामले में एडीजी से शिकायत की है।
विज्ञापन

करोम गांव के सतीश बाबू ने बताया कि 25 सितंबर को गांव निवासी चौकीदार वीरेंद्र उसके दरवाजे आया। उसने कोल्ड स्टोर में रखे आलू की रकम को लेकर विवाद शुरू कर दिया। इस बीच उसके साथ कई और साथी आ गए और उसकी पिटाई की। घायल होने पर कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया।
विज्ञापन

मामले की शिकायत पुलिस से की तो कार्रवाई नहीं हुई। इस पर एसपी व अन्य अधिकारियों से शिकायत की तो थाने में तैनात दरोगा दिग्विजय सिंह नाराज हो गए। आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय वह 23 अक्तूबर को बेटे श्रजल को पकड़ ले गए और उसकी पिटाई की। इसके बाद उसे छोड़ने के नाम पर आठ हजार रुपये लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने किसी तरह से इसका वीडियो बना लिया। वीडियो में दरोगा सादे कपड़ों में रुपये लेकर जेब में डालते दिख रहे हैं। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है। अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

पीड़ित ने मामले की शिकायत एडीजी से की है। सीओ रसूलाबाद विजयेंद्र दुबे ने बताया कि शिकायतकर्ता को बुलाया गया है। मामले की जांच कर निष्पक्ष रुप से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed