फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The police found the missing eighth student at home, the MLA said that there is no SP government, I will get t

UP: गायब आठवीं की छात्रा...पुलिस को घर पर ही मिली, विधायक बोले- सपा की सरकार नहीं हैं, भूसा भरवा दूंगा

Thu, 03 Aug 2023 06:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 03 Aug 2023 06:33 PM IST
सार

Kanpur Crime: सहायक पुलिस आयुक्त, बिल्हौर आईपी सिंह ने बताया कि कस्बे के एक मोहल्ले से किशोरी के भगा ले जाने की मामले का उच्चाधिकारियों के निर्देशन में पूरी तरह खुलासा कर दिया है। अपराध शाखा के लोगों ने मुकदमा दर्ज होने के बाद कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे।

विज्ञापन
The police found the missing eighth student at home, the MLA said that there is no SP government, I will get t
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र में कक्षा आठ की किशोरी के गायब होने, कई लोगों पर रिपोर्ट दर्ज होने और विधायक की इंट्री होते ही कुछ घंटे बाद गायब बालिका के अपने ही घर में मिल जाने की घटना को लेकर पीड़ित पक्ष, आरोपी और आम-खास हतप्रभ हैं।

विज्ञापन

पुलिस जहां बालिका के गायब होने का मुकदमा लिखाने वाले पिता को हिरासत में बिठाए हैं। वहीं आरोपी युवक को पास्को सहित कई धाराओं में पूछताछ के बाद जेल भेजने की बात कर ही है, जबकि किशोरी को चिकित्सकीय जांच, धारा 64 के बयान के लिए संबंधित अधिकारियों के पास भेजा गया है।
विज्ञापन

बिल्हौर इंस्पेक्टर सुरेंद्र भाटी ने बताया कि गायब किशोरी को सकुशल उसके ही घर से बरामद कर लिया है। विवाद और माहौल बिगाड़ने के लिए कुछ शरारती तत्व इसको तूल भी दे रहे हैं।  उच्चाधिकारियों को पूरी जानकारी दे दी गई है। मामले मे गहन जांच हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने खंगाले थे कई सीसीटीवी कैमरे
सहायक पुलिस आयुक्त, बिल्हौर आईपी सिंह ने बताया कि कस्बे के एक मोहल्ले से किशोरी के भगा ले जाने की मामले का उच्चाधिकारियों के निर्देशन में पूरी तरह खुलासा कर दिया है। अपराध शाखा के लोगों ने मुकदमा दर्ज होने के बाद कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे।

उसे जानती-पहचानती है बालिका
इसमें बालिका के अकेले जाते हुए का वीडियो हैं। आरोपी युवक अलीशान उर्फ साहिल बालिका के मोहल्ले में घरों की पुताई का काम करने आता था, तभी से बालिका उसे जानती-पहचानती है। पूछताछ में बालिका द्वारा उक्त युवक से मिलने की बात भी बताई गई है।

चारा वाले स्थान पर छिप कर बैठी थी
घर से गायब बालिका दो घंटे बाद ही घर आ गई थी और पिटाई के डर से पशुओं के चारा वाले स्थान पर छिप कर बैठी थी। वहीं डीसीपी विजय ढुल ने पीड़ित पक्ष की ओर से दर्ज कराई कई रिपोर्ट में पास्कों की धाराएं बढ़ाई जा रही है।  दो जुलाई की रात को किशोरी घर से लापता हो गई थी।

विधायक आरोपियों से बोले- भूसा भरवा दूंगा
कस्बे के एक मोहल्ले से संदिग्ध हालत में लापता हुई कक्षा 8 में पढ़ने वाली किशोरी के पिता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कई नामित आरोपियों को पुलिस ने बुधवार रात कोतवाली में हिरासत में लिया था। रात करीब दो बजे बिल्हौर विधायक अपने कई समर्थकों संग पहुंचे और हिरासत में बंद आरोपियों को कड़ी देने लगे।

समर्थकों ने वीडियो भी वायरल किया
कोई भी आरोपी विधायक के तेवर देख आंख से आंख नहीं मिला सका, जिस कारण विधायक अपनी भड़ास निकालते हुए निकल गए। पूरे वाकया का सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों ने वीडियो भी वायरल किया है। मामले का संज्ञान लेकर बिल्हौर विधायक मोहित उर्फ राहुल बच्चा अपने समर्थकों संग कोतवाली पहुंचे।

सपा की सरकार नहीं हैं, भूसा भरवा दूंगा
पुलिस अभिरक्षा में बैठे उक्त आरोपियों को कड़ी हिदायत देते हुए बोले कि अब तुम लोग यह भी करने लगे। सपा की सरकार नहीं है, किशोरी का पता बता दो... नहीं तो सभी के भूसा भरवा दूंगा। विधायक के समर्थकों का दावा है कि सख्ती के कारण किशोरी को संदिग्ध हालात में भोर पहर अपने ही घर से पुलिस ने बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed