फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The police beat up the cattle trader and the driver for not paying the money

Kanpur News: रुपये न देने पर पशु व्यापारी और चालक को पुलिस ने पीटा

Sun, 13 Jul 2025 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
The police beat up the cattle trader and the driver for not paying the money
कानपुर। बर्रा थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह पशुओं को लादकर अलीगढ़ जा रहे चालक ने रुपये न देने पर पीआरवी के सिपाहियों पर मारपीट कर दस हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। वहीं, बर्रा पुलिस ने घायल चालक का इलाज कराया। पिकअप में 14 पशु लदे होने पर चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


अलीगढ़ निवासी मोहम्मद उजैर ने बताया कि वह पशु व्यापारी हैं। शनिवार सुबह सरसौल के पशु बाजार से पिकअप में 14 मवेशी लादकर चालक लक्ष्मण संग अलीगढ़ जा रहे थे। बर्रा में पीआरवी की तीन गाड़ियों ने पिकअप रोक ली। तीन पीआरवी में करीब छह से सात पुलिस वाले थे। मवेशी ले जाने के बदले में हर पुलिस वाले ने 500 रुपये मांगे। इन्कार करने पर व्यापारी के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


चालक ने आरोप लगाया कि दस हजार रुपये भी लूट लिए। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पीआरवी कर्मियों पर आरोप लगे हैं। घटना के वक्त वहां कौन-कौन सी पीआरवी पहुंची और उनमें कौन पुलिस कर्मी थे। इन सब तथ्यों के बारे में पीआरवी प्रभारी से जानकारी मांगी गई है। आरोप साबित होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed