फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The PDA community must unite and fight for its rights.

Kanpur News: पीडीए समाज एकजुट होकर लड़े अधिकारों की लड़ाई

Sat, 10 Oct 2026 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
The PDA community must unite and fight for its rights.
कानपुर। सपा ग्रामीण की ओर से शुक्रवार को कल्याणपुर और बिल्हौर विधानसभा क्षेत्रों में कुशवाहा समाज की पीडीए जन पंचायतें आयोजित की गईं। मुख्य अतिथि एटा के सांसद देवेश शाक्य ने पीडीए समाज से लोकतंत्र की रक्षा, वोट चोरी रोकने और संविधान के सम्मान के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और समाज के पीड़ित, दुखी व अपमानित लोगों से अपने अधिकारों की लड़ाई मिलकर लड़ने की अपील की।
विज्ञापन


2027 के विधानसभा चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेने को कहा। कल्याणपुर की जन पंचायत की अध्यक्षता सपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला ने की। संचालन विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने किया। पूर्व विधायक सतीश निगम विशिष्ट अतिथि रहे। बिल्हौर में आयोजित जन पंचायत की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव ने की जबकि संचालन जिला महासचिव जितेंद्र कटियार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed