फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The pair of AK Sinha and Kingshuk won the Sir Padampat Singhania Memorial Bridge Trophy.

Kanpur News: एके सिन्हा व किंगशुक की जोड़ी ने जीती सर पदमपत सिंहानिया मेमोरियल ब्रिज ट्रॉफी

Mon, 23 Feb 2026 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
The pair of AK Sinha and Kingshuk won the Sir Padampat Singhania Memorial Bridge Trophy.
कैंट स्थित कानपुर क्लब में खेली गई 25वीं ऑल इंडिया सर पदमपत सिंहानिया स्मारक आमंत्रण ब्रिज टूर् - फोटो : संगठन
कानपुर। 25वें ऑल इंडिया सर पदमपत सिंहानिया स्मारक आमंत्रण ब्रिज टूर्नामेंट में रविवार को फाइनल राउंड खेले गए। लखनऊ के एके सिन्हा और पश्चिम बंगाल के किंगशुक भट्टाचार्य ने 286.72 अंक हासिल करते हुए प्रथम स्थान अपने नाम किया। उन्हें सर पदमपत सिंहानिया मेमोरियल ब्रिज ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की जोड़ी प्रोसेनजीत मन्ना और प्रसून कुमार मुखोपाध्याय ने दूसरा स्थान प्राप्त कर डॉ. गौर हरि सिंहानिया मेमोरियल अवार्ड पाया। पश्चिम बंगाल के सुमित मुखर्जी और गुरुग्राम की मोनिका जाजू की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। उन्हें सेठ रामकुमार नेवाटिया ट्रॉफी दी गई। प्रतियोगिता में कुल 25 राउंड खेले गए। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि एयर कमोडोर पीके नरेंद्र (एओसी, एएफएस कानपुर) ने विजेता को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कैलाशपत सिंघानिया स्पोर्ट्स फाउंडेशन के चेयरमैन अनिल कुमार अग्रवाल, ब्रिज फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष प्रसाद केनी, मुख्य टूर्नामेंट निदेशक वीके शर्मा, आयोजन सचिव जितेंद्र अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed